दिघरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘मोबाइल से शिक्षा’ कार्यक्रम की हुई लॉन्चिंग 

गर्मी की छुट्टी में बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए हुई नई पहल‌ 

रामजी कुमार

समस्तीपुर। वर्तमान समय में मोबाइल से बच्चों की गहरी अभिरुचि को देखते हुए शनिवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा पूसा समस्तीपुर में ‘मोबाइल से शिक्षा’ कार्यक्रम की लाॅन्चिंग की गयी। इस कार्यक्रम में वर्ग नवम् से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं को मोबाइल से पढ़ाई व परीक्षा देने के संबंध में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के संयोजक व संचालक शिक्षक मुकेश कुमार मृदुल ने बच्चों को बताया कि पीएम इ विद्या का फ्री डीटीएच चैनल 65 पर वर्ग नवम् और दशम् के लिए तथा चैनल 66 पर  ग्यारहवीं और चैनल 67 पर बारहवीं कक्षा की पढ़ाई 24 घंटे व सातों दिन होती है। यह केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार पटना की ओर से संचालित किए जाते हैं। इसे मोबाइल में भी पीएम इ विद्या ऐप डाउनलोड कर लाइव देखा जा सकता है।

उन्होंने सभी बच्चों के मोबाइल में उक्त ऐप का इंस्टॉलेशन कराया। इसके अलावे विद्यालय के शिक्षकों से ऑनलाइन की कक्षा में जुड़ने और ऑनलाइन परीक्षा देने की तकनीक को बारीकि से बताया गया। तत्पश्चात बच्चों का हिंदी विषय का आनलाइन टेस्ट ली गयी, जिसे बच्चों ने उत्साहपूर्वक पूरा किया। मोबाइल पर पढ़ाई और परीक्षा की तकनीकियों को समझकर तथा उसका उपयोग कर बच्चे काफी प्रसन्न दिख रहे थे। विद्यालय अध्यापक मुकेश कुमार मृदुल ने बताया की गर्मी की छुट्टी में विद्यार्थियों को घर बैठे नियमित पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए यह पहल की गई है। इस अवसर पर प्रारंभ में प्रभारी प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार राय, अध्यापक उमेश कुमार पंडित और नवीन कुमार ने मोबाइल के सदुपयोग पर चर्चा करते हुए उक्त कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया।

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!