नेपाल गैस बिक्रेता संघ धनुषा का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

-मेयर ने भवन निर्माण में सहयोग का दिया आश्वासन
-जनकपुरधाम में आयोजित समारोह में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर।

नेपाल गैस बिक्रेता संघ, धनुषा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को जनकपुरधाम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष फूलदेव पंडित ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह उपस्थित थे।

अपने संबोधन में मेयर साह ने गैस विक्रेताओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकताएँ हैं और भोजन के लिए गैस अनिवार्य हो गया है, विशेषकर जब वन और जलावन की उपलब्धता में कमी आई है। उन्होंने कोविड काल में गैस विक्रेताओं द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की और संघ के प्रस्तावित भवन निर्माण के लिए नगरपालिका से आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी ने गैस विक्रेताओं के हितों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए एक लाख एक रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की।

निर्वाचन पदाधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने फूलदेव पंडित सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में चैंबर ऑफ कॉमर्स जनकपुरधाम के अध्यक्ष विजय साह, मधेश प्रदेश के उपाध्यक्ष जय प्रकाश साह, गणेश झा, हरि राउत, नेपाली कांग्रेस के नेता एवं जनकपुर अंचल व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले…

    Continue reading
    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत और बिहार की राजनीति के बदलते संकेत
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

     दीपक कुमार तिवारी  बिहार में पटना की बांकीपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    ‘गृह मंत्री सदन में आएं’, विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- ‘वो सुबह से शाम तक…’