सेना के कड़े एक्शन के आगे पाकिस्तान ने तीन दिनों में घुटने टेके : योगेंद्र राणा

असंध विधानसभा में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का भव्य आयोजन

करनाल, (विसु)। जिला की असंध विधानसभा में असंध विधायक योगेंद्र राणा के नेतृत्व में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का आयोजन किया गया। यह भव्य यात्रा जुंडला अनाज मंडी से आरंभ होकर प्रजापत धर्मशाला तक निकाली गई। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता का उत्सव मनाना और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करना था।
इस तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के अनेक गांवों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हर हाथ में तिरंगा और हर चेहरे पर देशभक्ति की झलक देखने को मिली। यात्रा ने पूरे क्षेत्र में ऊर्जा और गौरव का संचार किया।
यह यात्रा भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और बलिदान को समर्पित रही, जिसने देश के लिए सर्वोच्च त्याग देने वाले सैनिकों को नमन किया।
यात्रा के दौरान विधायक योगेन्द्र राणा ने कहा कि देश के कुशल नेतृत्व और सेना के कड़े एक्शन से पाकिस्तान तीन दिन के भीतर ही घुटनों पर आ गया। देश की सेना ने आतंकवादियों की मांद में घुसकर उनके ठिकानों को तबाह करने का काम किया है। विधायक योगेन्द्र राणा ने कहा कि जब भी वक्त आया है तो देश की जनता ने एकजुट होकर दुश्मन को अपनी ताकत दिखाने का काम किया है। उन्होंने वीर सैनिकों, वायुसेना, नौसेना और सभी सुरक्षा बलों के शौर्य की सराहना की। कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत ने कड़ा कदम उठाया है। भारत अब आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। आतंकवाद तथा उनके समर्थकों के लिए भी इस आपरेशन के माध्यम से साफ संदेश दे दिया गया है कि आतंकी कार्रवाई का जवाब किसी भी कीमत पर दिया जाएगा। इस मौके पर करनाल जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने इस आयोजन को राष्ट्र सेवा और जनजागरण का माध्यम बताते हुए कहा कि इस प्रकार की यात्राएं समाज में देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करती हैं।
उन्होंने भारतीय सेना के पराक्रम को नमन करते हुए उपस्थित असंध विधानसभा के सभी ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर करनाल जिला भाजपा अध्यक्ष श्री प्रवीण लाठर के अतिरिक्त असंध नगर पालिका चेयरपर्सन श्रीमती सुनीता अरड़ाना, जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, बल्ला मंडल अध्यक्ष जय भगवान जांगड़ा, असंध मंडल अध्यक्ष हिमांशु छाबड़ा, जलमाना मंडल अध्यक्ष विजय राणा, जुंडला मंडल अध्यक्ष सुलेंद्र कादियान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित राणा, नरेंद्र नरवाल, राम अवतार जिंदल, महेंद्र मास्टर, महिला मोर्चा की सुमन नरवाल, परवीन कुमारी, नीलम जलमाना,भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता बृज टक्कर, सज्जन अत्री, सतपाल जैन, प्रेम कंबोज सहित असंध विधानसभा के चारों मंडलों के सभी ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिंगरौली में बारिश का कहर खेतों में रखी धान की फसल अंकुरित किसानों की बढ़ी चिंता फसल नुकसानी का सर्वे कराए सरकार.. शिव सिंह

    • By TN15
    • November 23, 2026
    सिंगरौली में बारिश का कहर खेतों में रखी धान की फसल अंकुरित किसानों की बढ़ी चिंता फसल नुकसानी का सर्वे कराए सरकार.. शिव सिंह

    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    • By TN15
    • November 22, 2026
    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    • By TN15
    • November 22, 2026
    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष