लूट की योजना नाकाम

 पांच अपराधी 02 देसी कट्टा एवं 04 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

मोतिहारी / राजन द्विवेदी। पुलिस ने जिले के मधुबन और राजेपुर थाना क्षेत्र में लूट की योजना को नाकाम करते हुए पांच अपराधियों को दो देसी कट्टा व चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि एक बृज नामक अपराधी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर पुलिस छापेमारी करते हुए फरार और मास्टरमाइंड अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक मोहिबुल अंसारी ने बताया कि बीते 14 मई 2025 को राजेपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई। राजेपुर थानाक्षेत्र के तेतरिया गैस गोदाम के आगे तेतरिया मोड़ के पास अपराधीकर्मी शिवम सिंह, प्रिंस सहनी अपने अन्य सहयोगी के के साथ मधुबन थाना अन्तर्गत ग्रामीण बैंक को लूटने की योजना बना रहे है। प्राप्त सूचना के सत्यापन उपरांत छापामारी दल का गठन करते हुए उक्त स्थान की घेराबंदी कर छापामारी किया गया। जिसमें शिवम कुमार एवं रोहित कुमार को गिराफ्तार किया गया तथा प्रिंस सहनी, बाल्मिकि कुमार भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 01 देशी कट्टा, 02 जिंदा कारतूस एवं 01 मोटरसाइकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही के आधार पर छापामारी कर 03 अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। इस संदर्भ में राजेपुर थाना कांड संख्या-119/25, दिनांक 15.05.2025 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा है। गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ पूर्व से कई थानों में संगीन मामले दर्ज बताए जाते हैं।

  • Related Posts

    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    पश्चिम चम्पारण/चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने संवाददाताओं से…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो आया राहुल गांधी का रिएक्शन 

    • By TN15
    • June 20, 2026
    नागपुर के स्टूडेंट को अबूधाबी में मिला सेंटर तो आया राहुल गांधी का रिएक्शन 

    पीडीए की लड़ाई समाजवादी के साथ वोट से लडी जाएगी : रामआसरे विश्वकर्मा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    पीडीए की लड़ाई समाजवादी के साथ वोट से लडी जाएगी : रामआसरे विश्वकर्मा

    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.

    • By TN15
    • June 20, 2026
    स्लग-पत्रकारों पर हुए हमले का चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने की घोर निंदा, सरकार के नाकामी पर उठ रहे हैं सवाल.

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    • By TN15
    • June 19, 2026
    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई