शहीद उधम सिंह स्कूल में सांईस सेमिनार का हुआ आयोजन

इन्द्री (सुनील शर्मा)

शहीद उधम सिंह सीनियर सैकेण्डरी स्कूल इन्द्री में एक सांईस सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसीपल ज्योति खरबंदा ने बताया कि कैड (सोसाईटी फार क्रिएटिंग डिफ़्रैन्स)एनजीओं के सौंजन्य से इस सेमिनार का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि एनएचपीसी के इस सैमिनार में र्कोडिनेटर अभिषेक व पवन ने बच्चों को सांईस के माध्यम से समाज में कैसे बदलाव लाया जा सकता है, के बारे मेंं विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर बच्चों को पढ़ाई को आसान बनाने के विभिन्न प्रकार के तरीके बताए गए। इस मौके पर एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें कई बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सफल रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन के रमेश कांबोज व कंवरलाल कांबोज ने बताया कि स्कूल में किताबी शिक्षा के साथ साथ सभी प्रकार की अन्य गतिविधियों को भी करवाया जाता है ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। स्कूल में खेलों की ओर विशेष ध्यान दिया जाता है ताकि बच्चों को मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास भी हो सके।

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!