बलहा में पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर अंचलाधिकारी ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरपुर।संवाददाता।

गायघाट प्रखंड के लदौर पंचायत अंतर्गत बलहा गांव में पंचायत सरकार भवन निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी शिवांगी पाठक को आवेदन सौंपा। इस संबंध में गांव के कुछ लोगों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए दावा किया कि प्रस्तावित स्थल एक जलाशय क्षेत्र है।

जनता की मांग और विरोध के बीच अंचलाधिकारी शिवांगी पाठक मंगलवार को स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। स्थल का मुआयना करने के बाद अंचलाधिकारी ने जनता की मांग को उचित मानते हुए प्रस्तावित स्थान को पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए उपयुक्त बताया।

इसके साथ ही उन्होंने वहां से नाले के निर्माण की आवश्यकता को भी उचित बताया, जो किसानों के हित में आवश्यक बताया गया। निरीक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने एक स्वर में भवन निर्माण के समर्थन में अपनी बात रखी।

इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि ओंकार प्रसाद सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार सिंह, रविन्द्र किशोर, टपलू सहनी, जवाहर सहनी, अंजली देवी, सरसतिया देवी, सोनैना देवी, ललित यादव व्यास, नागेंद्र राय, प्रमोद राय, रामबृक्ष पासवान, रौशन कुमार, मनोरंजन मंडल, रिगा यादव समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे और निर्माण कार्य के शीघ्र आरंभ की मांग की।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    • By TN15
    • June 10, 2026
    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    • By TN15
    • June 10, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    • By TN15
    • June 10, 2026
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

    • By TN15
    • June 10, 2026
    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम