मुजफ्फरपुर को मिला मॉडल सदर अस्पताल

-स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन
-27 नए एचडब्ल्यूसी की भी सौगात

मुजफ्फरपुर। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बुधवार को मुजफ्फरपुर में 29.80 करोड़ रुपये की लागत से बने मॉडल सदर अस्पताल का उद्घाटन किया। साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 27 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) निर्माण की भी घोषणा की, जिन पर 11.56 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को बेहतर बनाना और सेवा का विस्तार करना प्राथमिक उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि मॉडल सदर अस्पताल तीन मंजिला है, जिसमें कुल 100 बेड की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में 16 विभागों की ओपीडी सेवाएं शुरू हो चुकी हैं, जबकि 20 बेड इमरजेंसी के लिए सुरक्षित हैं।

मानव बल की कमी होगी दूर:

मंत्री मंगल पांडेय ने जानकारी दी कि राज्य में स्वास्थ्य संस्थानों में मानव संसाधन की कमी को दूर करने के लिए आगामी 2–3 महीनों में लगभग 41,000 नई नियुक्तियां की जाएंगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाया जा सकेगा।

चमकी बुखार पर नियंत्रण:

कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि पिछले पांच-छह वर्षों में एईएस (चमकी बुखार) पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है। उन्होंने एएनएम को चमकी किट प्रदान की, जिसमें 13 तरह के आवश्यक उपकरण शामिल हैं।

उपस्थित गणमान्य अतिथि:

इस शुभारंभ समारोह में सांसद वीणा देवी, औराई विधायक रामसूरत राय, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार, डीपीएम रेहान अशरफ समेत कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंच संचालन रेहान अशरफ ने किया।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी