पूर्णिया के मजदूर के तीन बच्चों ने एक साथ पाई सरकारी नौकरी

 बिहार पुलिस में बने सिपाही

पूर्णिया। “जहां चाह वहां राह”—इस कहावत को बिहार के पूर्णिया जिले के एक मजदूर परिवार के तीन होनहार बच्चों ने हकीकत में बदल कर दिखा दिया है। बनमनखी प्रखंड के हरमुढ़ी पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी सुरेश मंडल के तीनों संतानें—दो बेटियाँ और एक बेटा—ने एक साथ बिहार पुलिस में सिपाही बनकर पूरे गांव और जिले का नाम रोशन किया है।

मीरा कुमारी (25), जूली कुमारी (27) और रविकांत कुमार (23) ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद तीनों ने सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू की। सुबह दौड़, व्यायाम और फिर दिनभर मन लगाकर पढ़ाई—इसी अनुशासन और मेहनत के बल पर उन्होंने अपनी मंजिल को हासिल किया।

इनकी सफलता के पीछे माता-पिता की प्रेरणा और संघर्ष भी कम नहीं है। माता सुनीता देवी और पिता सुरेश मंडल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बावजूद इसके उन्होंने कभी बच्चों के हौसले को टूटने नहीं दिया।

गांव में आज यह परिवार प्रेरणा का स्रोत बन चुका है। लोग उनके घर पहुंचकर बधाइयाँ दे रहे हैं और बच्चों की मेहनत की मिसालें दी जा रही हैं। इन तीनों की कामयाबी ने साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से कोई भी सपना हकीकत बन सकता है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा