विधायक रामकुमार कश्यप ने समाज के लोगों को दिया महर्षि कश्यप जयंती का न्यौता

इंद्री, 7 मई (सुनील शर्मा)
महर्षि कश्यप जयंती को लेकर इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने गांव शामगढ़, भैणी खुर्द, पड़वाला व बीड़ माजरा का दौरा किया। उन्होंने यहां पर समाज के लोगों को 23 मई को लाडवा में आयोजित होने वाले महर्षि कश्यप जयंती समारोह का न्यौता दिया। इससे पहले सभी गांवों में विधायक रामकुमार कश्यप समेत साथ पहुंचे गणमान्य लोगों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। गांव शामगढ़ में जनता को संबोधित करते हुए इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने बताया कि 23 मई को लाडवा अनाज मंडी में राज्यस्तरीय महर्षि कश्यप जयंती मनाई जा रही है। जिसमें हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जयंती के अवसर पर समाज को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज पूरी तरह से एकजुट हैं। रामकुमार कश्यप ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में समाज के लोग लाडवा की अनाज मंडी में आयोजित होने वाले महर्षि कश्यप जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे। गांव शामगढ़, भैणी खुर्द, पड़वाला व बीड़ माजरा समेत आसपास के गांवों में विधायक रामकुमार कश्यप ने ग्रामीणों ओर समाज के लोगों को न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महापुरुषों के इतिहास एवं उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रही है। महापुरुषों की जयंतियों को राज्य स्तर पर आयोजित करना एक महान कार्य है, क्योंकि जब तक हम अपने महापुरुषों के इतिहास से परिचित नहीं होंगे, तब तक हमारे जीवन का कल्याण संभव नहीं है। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण के प्रदेशाध्यक्ष शमशेर कश्यप, रामनिवास कश्यप, बलवान कश्यप, भीम कश्यप, रवि कश्यप, जसबीर कश्यप, सोहन लाल, ईश्वर कश्यप, राजकुमार कश्यप, ऋषि कश्यप समेत कई लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading
    जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?