जेल लोक अदालत का किया गया आयोजन

करनाल, (विसु)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बुधवार को जिला कारागार में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जेल लोक अदालत में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इरम हसन के समक्ष 12 मामले रखे गए। बता दें कि इनमें से 8 मामलों का निपटारा कर 7 मुलजिमों को आवश्यक शर्तों पर रिहा किया गया। सुश्री इरम हसन ने जेल मे रह रहे बंदियों को मुफ्त कानूनी सेवाओं से अवगत करवाया और उनको प्रदान की जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को

सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इरम हसन ने बताया कि 10 मई को जिला न्यायालय व सब डिवीजन इन्द्री, असंध और घरौंडा की अदालतों में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जन साधारण से अपील की कि वे नेशनल लोक अदालत में अपने लंबित मुकदमों का निपटारा करवाएं। उन्होंने यह भी बताया कि लोक अदालत में निपटारा होने पर किसी की हार नहीं होती, आपसी रजामंदी से मुकदमे का निपटारा होता है और इससे समय व धन की बचत होती है। इसके अलावा लोक अदालत में फैसला होने पर इन मुकदमों की अपील भी नहीं होती। उन्होंने यह भी बताया कि जिला एडीआर सेंटर में स्थापित स्थाई लोक अदालत में प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमों के लिए लोक अदालत का आयोजन 8 मई को किया जाएगा जिसमे प्री लिटिगेशन स्टेज पर बैंक, इंश्योरेंस, बिजली, पानी इत्यादि के बिल संबंधित मुकदमों का निपटारा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading
    जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?

    • By TN15
    • June 20, 2026
    International Yoga Day : क्या इस्लामिक देशों के स्कूल-कॉलेज में होते हैं योगा टीचर, उनको कितनी मिलती है सैलरी?