पाक में अब कुछ भी हो सकता है ?

नई दिल्ली/इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में हिंदू पर्यटकों की निर्मम हत्या ने भारत को सख्त रुख अपनाने पर मजबूर कर दिया। भारत सरकार ने इस नरसंहार के पीछे कार्यरत आतंकियों और उनके आकाओं को सबक सिखाने का संकल्प लिया है। इसके बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हलचल पैदा हो गई है। इस बीच पाकिस्तानी सेना ने रावलपिंडी में बैठक की। इस मीटिंग में जनरल असीम मुनीर सहित उच्च सैन्य अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान असीम मुनीर सहित उच्च सैन्य अधिकारी गंभीर के चेहरे पार टेंशन झलक रही थी।

कॉर्प्स कमांडर कॉन्फ्रेंस में जनरल असीम मुनीर ने कहा कि “पाकिस्तान की सेना मातृभूमि की रक्षा के लिए एकजुट है। भारत की अस्थिरता फैलाने की कोशिश सफल नहीं होंगी. उन्होंने तीखे बयान दिए, लेकिन तनाव की झलक हर किसी के चेहरे से साफ पढ़ी जा सकती थी। बैठक से जुड़ी एक तस्वीर में साफ देखा जा सकता था कि टेबल पर भूरी डायरी, कागज और लैपटॉप रखे हुए थे। इससे साफ प्रतीत हो रहा था कि मौजूदा स्थिति को लेकर गहन सोच-विचार चल रही थी। चेहरों की रंगत और आंखों की भाषा में साफ नजर आ रहा था कि भारत की जवाबी कार्रवाई ने उन्हें चौकन्ना और चिंतित कर दिया है।

सिंधु जल संधि निलंबन: पाकिस्तान के लिए बड़ी चिंता

भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले के बाद पाकिस्तान की प्रतिक्रिया तीव्र रही है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल मुनीर ने कहा कि भारत पानी को हथियार बना रहा है, जिससे हमारी 240 मिलियन की आबादी प्रभावित होगी। पाकिस्तान ने इस कदम को युद्ध की कार्रवाई ठहराया है और कहा कि ये क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा है। हालांकि, भारत ने पहलगाम हमले के बाद ये साफतौर पर कह दिया है कि अब कोई भी आतंकी हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए भारत ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर अपनी सैन्य तैनाती को और मजबूत कर दिया है. LoC पर रात के समय निगरानी और ड्रोन पैट्रोलिंग में इजाफा किया गया है।

  • Related Posts

    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    नई दिल्ली। भारत सरकार ने सामरिक रूप से…

    Continue reading
    चीनी ड्रैगन पर भारत का ‘मैप स्ट्राइक’! अरुणाचल की 27 जगहों के नाम बदलने से बीजिंग में क्यों मची खलबली?
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    नई दिल्ली/बीजिंग। भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    • By TN15
    • August 18, 2026
    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन