भूजल प्रबंधन के लिए सिर्फ 19 राज्यों के पास है कानून : सीएजी

नई दिल्ली| केवल 19 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने भूजल प्रबंधन के लिए कानून बनाया है और उनमें से केवल चार राज्यों में आंशिक रूप से कानून लागू किया गया है, जबकि छह अन्य राज्यों में इसका अधिनियमन विभिन्न कारणों से लंबित है। यह जानकारी मंगलवार को जारी महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में दी गई। भूजल पर रिपोर्ट मंगलवार को संसद में पेश की गई, जिसमें कहा गया है, “जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने 2005 में सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को भूजल के नियमन और विकास के लिए एक मॉडल विधेयक परिचालित किया था, जो राज्यों को भूजल कानून बनाने में सक्षम बनाने के लिए था।”

रिपोर्ट में 2013-18 की अवधि के लिए भूजल प्रबंधन और विनियमन के निष्पादन लेखापरीक्षा के अवलोकन शामिल हैं। 2017-18 के बाद की अवधि से संबंधित मामलों को भी इसमें शामिल किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है, 19 राज्यों के अलावा दिसंबर 2019 तक – शेष राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने भूजल के लिए कानून बनाने की दिशा में कदम नहीं उठाया। विभाग के स्पष्ट दिशानिर्देशों की कमी ने राज्यों द्वारा लागू किए गए कानूनों को प्रभावित किया है।”

हालांकि, नीति आयोग के सुझावों के अनुसार मॉडल विधेयक की समीक्षा (दिसंबर 2019) की जा रही थी।

जल राज्य का विषय होने के कारण भूजल के नियमन और विकास के लिए कानून राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा अधिनियमित किया जाना है। हालांकि, भूजल उपयोग का नियमन केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर किया जाता है। शीर्ष स्तर पर, जल संसाधन विभाग को भूजल संसाधनों के विकास और उपयोग योग्य संसाधनों की स्थापना के लिए समग्र योजना और नीति निर्माण के साथ आवंटित किया जाता है।

सुप्रीम कोर्ट के 1996 के आदेश के अनुसरण में भूजल प्रबंधन और विकास के विनियमन और नियंत्रण के उद्देश्य से जनवरी 1997 में केंद्रीय भूजल प्राधिकरण (सीजीडब्ल्यूए) का गठन किया गया था और इस उद्देश्य के लिए आवश्यक निर्देश जारी किया गया था। 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में (मार्च 2019 तक) भूजल का नियमन राज्यों द्वारा स्वयं राज्य भूजल प्राधिकरण या सरकारी आदेशों के माध्यम से किया जाता है।

Related Posts

आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अब होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, सीतारमण ने दिए संकेत! 

  • By TN15
  • October 17, 2026
अब होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, सीतारमण ने दिए संकेत! 

गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू

  • By TN15
  • October 17, 2026
गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई पर निर्णायक कार्रवाई करे सरकार : सीटू

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

मस्क के हटते ही साथियों का ट्रंप ने किया पत्ता साफ!

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

CJP Protest : दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दिपके हिरासत में, नेहा बोरा को भी पुलिस ने किया डिटेन

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि 

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…

नाम लिए बिना अनंत सिंह पर बरसे जदयू प्रवक्ता, बोले- कोई माई का लाल…