सीएम विंडो, समाधान शिविर व जन संवाद में आई मांगों व शिकायतों को गम्भीरता से लें अधिकारी, एक सप्ताह में लंबित शिकायतों का करें निपटान, एक्शन टेकन रिपोर्ट समय से करें अपलोड : डॉ. वैशाली शर्मा

निगमायुक्त ने अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ की समीक्षा बैठक, गढ्ढïा मुक्त सडक़ें, बरसाती लाईनो की सफाई, अतिक्रमण तथा अवैध कब्जे की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने के दिए निर्देश

करनाल, (विसु)। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने शुक्रवार को सीएम विंडो, समाधान शिविर व जन संवाद में आई मांगों एवं शिकायतों को लेकर की गई समीक्षा बैठक में निगम अधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी शाखा से सम्बंधित उक्त पोर्टल पर आई मांगों व शिकायतों को गम्भीरता से लेकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि किए गए कार्य की एक्शन टेकन रिपोर्ट (ए.टी.आर.) समय पर अपलोड की जाए। कोई भी शिकायत ऑवरड्यू यानि अतिदेय नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कार्यकारी अभियंताओं को निर्देश दिए कि समाधान शिविर एवं जन संवाद पोर्टल पर आई मांगों पर निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सम्बंधित कार्यकारी अभियंता स्वयं भी इन कार्यों की निगरानी करें। गढ्ढïे भरने, सीवरेज व स्टोरम वाटर लाईनो की सफाई, मेन होल कवर तथा स्ट्रीट लाईट खराब होने जैसी शिकायत का तुरंत समाधान करना सुनिश्चित किया जाए। ए.टी.आर. में जवाब सही दिया जाए, इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में लापरवाही न की जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यालय द्वारा इन पोर्टल पर आई शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा की जाती है, इसलिए सभी अधिकारी इसे गम्भीरता से लें और त्वज्जों देकर इन कार्यों को निपटाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि टाईम लाईन तैयार कर कार्य योजना बनाई जाए, सभी कार्य समय से पूरे होंगे। उन्होंने उप निगम आयुक्त अभय सिंह को निर्देश दिए कि सभी शाखा प्रमुख को एक सप्ताह में लंबित शिकायतों के निपटान बारे पत्र लिखा जाए।
अतिक्रमण व सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग के करें चालान- उन्होंने सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि शहर में अतिक्रमण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्टï कहा कि दुकानदारों व रेहड़ी-फड़ी वालों को काफी समय दिया जा चुका है, अब चालान करने की बारी है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों व वाहन चालकों को जाम के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग व ब्रिकी कर रहे थोक विक्रेता तथा दुकानदारों के रोजाना चालान करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने भवन एवं भूमि शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध कब्जे होने को लेकर अगर कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो तुरंत उसकी जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने स्पष्टï किया कि शहर में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अवैध निर्माण पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अनाधिकृत विज्ञापन प्रदर्शित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के मुख्य नगर योजानाकार को निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में उप निगम आयुक्त अभय सिंह, कार्यकारी अभियंता प्रदीप कल्याण, मोनिका शर्मा व प्रियंका सैनी, सहायक अभियंता विवेक बेनीवाल, तकनीकी सलाहकार महीपाल सिंह, विशेषज्ञ सतीश शर्मा, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अंकुश पराशर, नायब तहसीलदार राम कुमार तथा सफाई निरीक्षक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर CJP…

    Continue reading
    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    कॉकरोच जनता पार्टी 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!