आतंकवाद के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन केंद्र सरकार के साथ : राकेश टिकेत

करनाल, विसु। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकेत पहलगाम में आतंकवादियों की गोली का शिकार हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के आवास पर पहुंचकर परिवारजनों से मुलाकात की और दुख प्रकट कर उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रतन मान मौजूद रहे। राकेश टिकेत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पहलगाम की घटना बहुत दर्दनाक घटना है। जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में हमारा संगठन देश व सरकार के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ा है। सरकार को इस मामले को लेकर कड़े से कड़े निर्णय लेने चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना के होने के बाद कश्मीर भी बर्बाद हो रहा है। राकेश ने प्रधानमंत्री से मांग करते हुए कहा कि वहां के स्थानीय लोगों को हथियार उपलब्ध करवाने चाहिए। ताकि वहां के लोग अपनी सुरक्षा के साथ-साथ देशद्रोहियों का भी मुकाबला कर सके। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी आतंकवाद को समाप्त करने के लिए प्राईवेट लोगों को जिस प्रकार से हथियार दिए थे, उसकी तर्ज से जम्मू कश्मीर से भी आतंकवाद को समाप्त करने के लिए वहां के लोगों को हथियार देने चाहिए। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कहीं ना कहीं सुरक्षा में बड़ी चुक हुई, इस मामले में पूर्ण रूप से जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो उसको देश के सामने लाना चाहिए। इस के बाद किसान नेता राकेश टिकेत एडवोकेट भूपेंद्र सिंह राठौर व विक्रम लाठर के घर पर भी शोक जताने पहुंचे। इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव श्याम सिंह मान, कौर कमेटी अध्यक्ष यशपाल राणा, जिला अध्यक्ष साहब सिंह बाजवा, प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान, उत्तरी हरियाणा प्रभारी मेहताब कादयान, कार्यालय सचिव राजकुमार नौतन, सचिव राजेंद्र राणा, देवेंद्र सागवान सहित कई पदाधिकारी शामिल थे।

विर्क हॉस्पिटल में 30 अप्रैल को लगाया जाएगा निशुल्क हृदय जांच शिविर

शिविर में प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट हृदय रोग विशेषज्ञ देंगे डा. सूरज सिंह हृदय रोगियों को परामर्श

करनाल, विसु। सुख दुख दे साथी सभा एवं विर्क हॉस्पिटल करनाल द्वारा निशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन 30 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है। शिविर में प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सूरज सिंह हृदय रोगियों को परामर्श देंगे। यह जानकारी सुख दुख दे साथी सभा के महासचिव हरसिमरन वधवा, मोहित चावला, प्रोजेक्ट डायरेक्टर मोहित कुमार, हितेश मनोचा, सुभाष गांधी, सोमनाथ डाबर, राकेश खन्ना तरसेम वटा, वरुण अरोड़ा, बोबी छाबड़ा ने दी। सभा के महासचिव हरसिमरन ने बताया कि शिविर का उद्घाटन करनाल के विधायक जगमोहन आनंद एवं नगर निगम की महापौर रेनू बाला गुप्ता 10.30 बजे करेंगे। उन्होंने बताया कि यह शिविर 10 से 2 बजे तक लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, लिपिड प्रोफाइल और एचबीए 1 सी की निशुल्क जांच की जाएगी। शिविर में सीने में दर्द, सांस फूलना, पैरों में सूजन, चक्कर, बेहोशी, दिल की तेज धडकन, दिल की नसों में रुकावट, जन्मजात हृदय रोग, हार्ट में छेद, हार्ट वाल्व की बीमारी, इको, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, बाईपास आपरेशन, हार्ट वाल्व आपरेशन, हार्ट में छेद का आपरेशन, छोटे चीरे से हार्ट का आपरेशन सहित बच्चों में हृदय रोग, दिल में छेद, बच्चों का बार-बार नीला होना, हृदय की मोटी नाली में सिकुडऩ, वाल्व में सिकुडऩ, जन्मजात हृदय विकार संबंधी समस्याओं के लिए परामर्श लिया जा सकता है।

  • Related Posts

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    नोएडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज पथ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    बिना किसी आंदोलन के ऐलान के किसान नेताओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!