पहलगाम आतंकी घटना के खिलाफ आरवाईए ने कैंडल मार्च निकाल मृत पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

 पहलगाम घटना के दोषियों पर हो सख़्त कार्रवाई: आरवाईए

पूसा/समस्तीपुर।संवाददाता।

शनिवार देर शाम इंकलाबी नौजवान सभा “आरवाईए” के बैनर तले छात्र-युवा ने 22 अप्रैल को जम्मू & कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 28 निर्दोष लोगों के मौत और कई के गंभीर रूप से घायल होने के खिलाफ पूसा हाई स्कूल मैदान से डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित राजेंद्र प्रसाद जी के प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाल श्रद्धांजलि दिया साथ ही इस जघन्य घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च व श्रद्धांजलि सभा का अध्यक्षता आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार तथा संचालन युवा समाजसेवी बबलू यादव ने किया।
वहीं श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पहलगाम जैसे संवेदनशील और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की घोर कमी थी। यह न सिर्फ इंटेलिजेंस की असफलता है, बल्कि सरकार की उदासीनता और लापरवाही को भी उजागर करता है। इस आतंकी हमले की नैतिक और राजनीतिक ज़िम्मेदारी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को लेते हुए पद से इस्तीफा देना चाहिए.

आगे युवा समाजसेवी व भाकपा-माले नेता राजीव राम ने कहा कि दुख की बात है कि इस त्रासदी की आड़ में भाजपा युद्धोन्माद और सांप्रदायिक नफरत फैलाने में जुट गई है। आतंकी हमले में कई घायल व 28 मौतों से देश के लोग मर्माहत है और उनके परिवार के साथ एकजुटता प्रदर्शित कर रहे है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री रैली करने में मशगुल है। ऐसे समय में जब सरकार को अपनी विफलता स्वीकार करनी चाहिए थी, भाजपा नफरत फैलाने के अपने घृणित एजेंडे में जुटी है। सुरक्षा में बार बार चूक और निर्दोष पर्यटकों की रक्षा में असफल केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जवाब देना होगा!

कैंडल मार्च व श्रद्धांजलि सभा में युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, पंचायत समिति सदस्य दिनेश राय पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोनू कुमार, नीरज कुमार, विवेक यादव, सत्येंद्र कुमार, ऋषि कुमार, नयन कुमार, मन्नी कुमार, राजा कुमार सहित दर्जनों छात्र-नौजवान उपस्थित थे।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया