अब तो पाकिस्तान को घुटनों पर लाना होगा !

चरण सिंह 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक युद्ध छेड़ दिया है। सिंधु समझौता रद्द करने के साथ ही पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर उन्हें पाकिस्तान भेजा जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से बोल दिया है कि सभी पाकिस्तानियों को पाक भेजो। उधर पाकिस्तान ने भी शिमला समझौता रद्द कर दिया है। व्यापार बंद कर दिया है। शिमला समझौता रद्द कर पाकिस्तान ने चीन और अमेरिका के हस्तक्षेप करने का मौका दे दिया है।

दरअसल शिमला समझौते में भारत और पाकिस्तान के किसी भी मुद्दे पर दोनों देशों को ही मिलकर निपटना होना था। किसी दूसरे देश का कोई हस्तक्षेप इसमें नहीं था। अब तो देश में उम्मीद  व्यक्त की जा रही है कि भारत कुछ बड़ा करने जा रहा है। देखने की बात यह है कि अभी तक जो कदम भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ उठाये हैं वे कुछ खास नहीं हैं। निर्दोष पर्यटकों को मारने वाले आतंकियों में से एक भी आतंकी न तो पकड़ा गया और न ही मारा गया। जहां तक सिंधु समझौते को रद्द करने की बात है तो फिलहाल पाकिस्तान पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ने जा रहा है।

चाहे चिनाब नदी हो, सिंधु हो, रावी और झेलम हो या फिर सतलुज अभी इन नदियों का पानी नहीं रोका जा सकता है। पहले इन नदियों पर बांध बनाना होगा। पानी की मात्रा अधिक होने की स्थिति में उसे डाइवर्ट करने की व्यवस्था करनी होगी। इसके लिए कम से कम दो साल चाहिए। मतलब इसका कोई खास असर पाकिस्तान पर नहीं पड़ने जा रहा है। जहां तक पाकिस्तानियों को भेजने की बात है तो इससे पाकिस्तान के ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई, सेना प्रमुख असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है, क्योंकि पाकिस्तान की जनता तो पहले ही भूखे मर रही है। वैसे भी नेताओं पर जनता की परेशानी से कोई असर नहीं पड़ता है।
वीजा तक भारतीयों का पाकिस्तान ने भी रद्द किया है पर सिखों का रद्द नहीं किया है। मतलब सिखों का वीजा रद्द न कर पाकिस्तान ने खालिस्तान बनने को अलग से हवा दे दी है।
देश की जनता अब इस तरह के निर्णय से संतुष्ट नहीं होने वाली है। अब तो पीओके चाहिए और पाकिस्तान की कमर टूटनी चाहिए। पाकिस्तान को घुटने टिकवा दिए बिना लोग मानने वाले नहीं हैं। होना तो यह चाहिए कि पाकिस्तान को भारत में मिलाकर एक स्टेट बनाकर छोड़ देना चाहिए।
  • Related Posts

    समाज को कौन बांट रहा है मोदी जी, हिन्दू-मुस्लिम करने वाला या फिर सरकार से मोर्चा लेने वाला ? 
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    यूजीसी नियमों में बदलाव करने वाला या फिर…

    Continue reading
    डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    एस आर दारापुरी डॉ. बी. आर. आंबेडकर का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन