जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के खिलाफ दिल्ली में सड़कों पर उतरे व्यापारी

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से गुस्साए व्यापारी सदर बाजार में बुधवार सुबह को सड़कों पर उतरे। सुबह दुकानें जैसे खुली वैसे ही लोग इकट्ठा होने लगे और देखते ही देखते भीड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए “बेगुनाहों का खून बहाना बंद करो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करो” के नारे लगाकर प्रदर्शन करने लगे।

हमले ने पूरे देश को झकझोर: व्यापारियों

बता दे कि प्रदर्शन के दौरान परमजीत सिंह पम्मा और राकेश यादव ने कहा कि “जम्मू-कश्मीर में जो कुछ हुआ, वो बेहद दुखद है। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर है। आतंकवादी और पाकिस्तान का बस एक ही मकसद है- कश्मीर में डर का माहौल बनाना, ताकि पर्यटक वहां न जाएं। फिर वो कश्मीरियों को भड़काकर पत्थरबाज या आतंकी बना सकें। लेकिन हमारा देश ऐसा कुछ बर्दाश्त नहीं करेगा। दोनों नेताओं ने साफ कहा कि ये सिर्फ कश्मीर की बात नहीं, पूरे हिंदुस्तान की शांति और सम्मान का सवाल है।

आतंकवाद के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए

परमजीत सिंह पम्मा और राकेश यादव ने कहा है किव्यापारियों ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है कि अब वह वक्त आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएं। “सरकार को एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। ताकि आगे कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करें. उनका मानना है कि जब तक कड़ा एक्शन नहीं होगा, ये सिलसिला रुकने वाला नहीं है।

मौजूदा माहौल और संदेश

पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा है और सदर बाजार का ये प्रदर्शन उसकी एक झलक है. व्यापारियों का कहना है कि वो सिर्फ अपने धंधे की बात नहीं कर रहे, बल्कि देश की एकता और सुरक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं. उनका साफ संदेश है- “आतंकवाद को जड़ से खत्म करो, ताकि कश्मीर फिर से शांति और खुशहाली का गढ़ बन सके।

  • Related Posts

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    नोएडा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज पथ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    बिना किसी आंदोलन के ऐलान के किसान नेताओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!