आतंकी हमले के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत दिवस हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में 28 निर्दोष भारतीय नागरिकों की निर्मम हत्या की गई। जानकारी के अनुसार, यह नृशंस कृत्य धार्मिक पहचान पूछकर किया गया, जो न केवल मानवता के खिलाफ है, बल्कि देश की अखंडता पर भी सीधा प्रहार है।
इस जघन्य आतंकी हमले के विरोध में आज मोतिहारी के चरखा पार्क से मीना बाजार चौक तक टीम दिव्यांशु भारद्वाज के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला गया। इस मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा वर्ग एवं समाजसेवी संगठनों ने भाग लिया और एक स्वर में आतंकवाद के विरुद्ध आवाज बुलंद की।
मार्च के अंत में पाकिस्तान का झंडा जलाकर प्रदर्शनकारियों ने इस अमानवीय कृत्य के पीछे छिपे पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवाद के प्रति अपना विरोध जताया।
दिव्यांशु भारद्वाज की ओर से यह स्पष्ट किया कि चंपारण की जनता इस प्रकार की बर्बरता को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करेगी। साथ ही सरकार से मांग किया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, घाटी में शांति सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। कार्यक्रम में सिद्धांत पटेल विवेक सिंह, संजय पांडे, मुकुल कुमार, अखिलेश्वर मिश्रा, हसन जहांगीर, राजन सिंह, प्रदीप कुमार, शिवेंदर कुमार, पार्थ सारथी, आर्यन सिंह, आशुतोष अमन, अग्रहरि जानवी शेखर, गोविंद पांडे, सोमू कुमार, नीपू, नितेश कश्यप, स्नेहल कुमार, अमन कुमार मोलू, अमित कुमार, मानस द्विवेदी, तरुण सागर, हिमांशु कुमार, सत्यम साह, सचिन कुमार, मनीष उपाध्याय, नितेश पटेल सहित सैकड़ो की संख्या में चंपारणवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक