श्रीपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का किया गया अनावरण

घोड़ासहन:-प्रखंड क्षेत्र के श्रीपुर चौक पर क्षत्रिय समाज समेत सभी वर्गों के लोगो द्वारा राष्ट्रनायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती विजयोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान नवनिर्मित स्मारक पर उनके भव्य प्रतिमा का अनावरण दी मोतिहारी सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह द्वारा किया गया। मौके पर लोगो ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अवसर पर लोगो ने बाबू कुंवर सिंह के देशभक्ति को याद करते उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते आयोजनकर्ता सह पूर्व विधानसभा प्रत्यासी अभिजीत सिंह ने कहा की 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की आयु में अंग्रेजों को पराजित कर देश ही नहीं दुनिया में यह एहसास दिलाया कि अदम्य साहस व शक्ति के बल पर किसी उम्र में जंग जीती जा सकती है। वर्तमान समय में युवाओं को उनके साहस, पराक्रम व वीरता से प्रेरणा लेना चाहिए। वहीं पूर्व लोकसभा प्रत्यासी राणा रंजीत सिंह ने कहा कि बिहार की धरती महापुरुषों की धरती रही है। उसमें एक क्रांतिकारी वीर सपूत बाबू वीर कुंवर सिंह महान योद्धा थे। उन्होंने अंग्रेजों को घुटने टेकने को विवश कर दिया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता विंदेश्वर सिंह व संचालन राजेश सिंह द्वारा की गई। मौके पर अमरेन्द्र सिंह, पूर्व प्रमुख नागेन्द्र सिंह यादव, नरेन्द्र सिंह, शिव बच्चन राम मुकुर, दिलीप सिंह, आर के सिंह समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी