भोजपुरी अभिनेत्री पूनम दुबे ने गोवा में रचाई शादी

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मनोज तिवारी और रवि किशन ने दिया आशीर्वाद

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री पूनम दुबे ने हाल ही में शादी के बंधन में बंधकर अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत की है। यह भव्य समारोह 18 अप्रैल 2025 को गोवा के प्रसिद्ध ला कबाना रिसॉर्ट में आयोजित हुआ, जहां भोजपुरी सिनेमा और राजनीति जगत की कई हस्तियाँ शामिल हुईं। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें फोन कर आशीर्वाद और बधाई दी।

इस खास मौके पर भोजपुरी के दो सुपरस्टार और मौजूदा सांसद – मनोज तिवारी और रवि किशन – विशेष रूप से आशीर्वाद देने के लिए गोवा पहुंचे। उनके अलावा सुपर स्टार यश मिश्रा, अभिनेत्री शुभी शर्मा, विकास सिंह वीरपन समेत कई फिल्मी सितारों और पूनम के करीबी दोस्तों ने शादी समारोह में शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

पूनम दुबे ने गौरव जैन नामक व्यक्ति से विवाह किया है। हालांकि गौरव के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन दोनों की जोड़ी को काफी सराहा जा रहा है। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद 18 अप्रैल को वैवाहिक बंधन में बंध गये । समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें पूनम पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

पूनम दुबे प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने 2014 में भोजपुरी फिल्म “जो जीता वही सिकंदर” से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने खेसारीलाल यादव के साथ स्क्रीन शेयर किया था। पूनम भोजपुरी सिनेमा की एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं और उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है, जैसे “हम हैं जोड़ी नंबर 1”, “रंगदारी टैक्स”, और “जो जीता वही सिकंदर” प्रमुख फ़िल्में हैं, जिसमें उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया।

अपने अभिनय, खूबसूरती और फिटनेस के लिए मशहूर पूनम ने अब तक कई हिट फिल्मों में काम किया है और भोजपुरी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। शादी के बाद उनके करियर को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि क्या वह फिल्मों से दूरी बनाएंगी या फिर पहले जैसी सक्रिय रहेंगी।फिलहाल, पूनम और गौरव को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए फैंस और फिल्मी सितारे ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

  • Related Posts

    उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर…

    Continue reading
    झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • August 12, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    • By TN15
    • August 12, 2026
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप