मुख्यमंत्री ने वीर कुंवर सिंह आज़ादी पार्क और एयर शो स्थल का किया निरीक्षण

-23 अप्रैल को पटना में होगा ऐतिहासिक शौर्य दिवस समारोह

पटना ।दीपक/आनंद ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शहीद वीर कुंवर सिंह आज़ादी पार्क का निरीक्षण किया और आगामी 23 अप्रैल को आयोजित होने वाले विजयोत्सव एवं शौर्य दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पार्क को पूरी तरह मेंटेन रखा जाए ताकि यहाँ आने वाले नागरिकों को सुविधाएं मिलें और वे कार्यक्रम का आनंद ले सकें।

एयर शो की भव्य तैयारी:

मुख्यमंत्री ने इसके बाद जेपी गंगा पथ के पास आयोजित होने वाले एयर शो की तैयारियों का भी जायजा लिया। यह शो सभ्यता द्वार के सामने गंगा तट पर आयोजित किया जाएगा, जहां सूर्य किरण एरोबैटिक टीम के हॉक-132 जेट विमान आकाश में रोमांचक करतब दिखाएंगे। यह पहला मौका होगा जब पटना में इस स्तर का एयर शो आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। कार्यक्रम स्थल पर बैठने की समुचित व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्गों की स्पष्टता और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

शौर्य दिवस को लेकर उत्साह:

23 अप्रैल को मनाया जाने वाला शौर्य दिवस, 1857 के वीर स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की वीरगाथा को समर्पित है। इस अवसर पर पूरे राज्यभर से लोगों के जुटने की संभावना है।

उपस्थित अधिकारी:

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, डॉ. एस. सिद्धार्थ, सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा है…

    Continue reading
    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    जम्मू कश्मीर घाटी में आतंकवाद के दौर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By TN15
    • August 17, 2026
    किसान संघर्ष समिति ने की हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

    पुलिस की तानाशाही के सहारे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश, किसान संघर्ष मोर्चा ने कहा – पंचायत हर हाल में होगी

    • By TN15
    • August 17, 2026
    पुलिस की तानाशाही के सहारे किसानों की आवाज दबाने की कोशिश, किसान संघर्ष मोर्चा ने कहा – पंचायत हर हाल में होगी

    नई पीढ़ी के आंदोलन ने लोकतांत्रिक मुद्दों को राजनीति में पुनर्स्थापित किया : अखिलेंद्र

    • By TN15
    • August 17, 2026
    नई पीढ़ी के आंदोलन ने लोकतांत्रिक मुद्दों को राजनीति में पुनर्स्थापित किया : अखिलेंद्र

    सीटू व सहयोगी संगठनों ने किया ध्वजारोहण, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लिया शोषण-मुक्त भारत का संकल्प : गंगेश्वरदत्त शर्मा

    • By TN15
    • August 17, 2026
    सीटू व सहयोगी संगठनों ने किया ध्वजारोहण, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लिया शोषण-मुक्त भारत का संकल्प : गंगेश्वरदत्त शर्मा

    इस किताब को क्यों पढ़े? ‌

    • By TN15
    • August 17, 2026
    इस किताब को क्यों पढ़े? ‌

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले