बसंतपुर में रामचरित मानस महायज्ञ की तैयारी मुकम्मल

17 को निकाला जाएगा कलश शोभा यात्रा

 

समस्तीपुर। जिले के खानपुर प्रखंड के शोभन पंचायत के बसंतपुर गांव में रामचरित मानस महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण पर है। इसे लेकर इलाके में उत्सवी माहौल बना हुआ है। प्रदेश से भी लोग महायज्ञ में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। यज्ञ मंडप तैयार हो चुका है। कथा पंडाल निर्माण अंतिम चरण में है। बताया जाता है कि खानपुर प्रखंड क्षेत्र में पहली बार इस तरह का भव्य आयोजन हो रहा है। इसमें अयोध्या के संत जगतगुरु राघवाचार्य जी महाराज रामकथा सुनाएंगे। मुख्य सड़क पर दर्जनों तोरण द्वार बनाए गये हैं। 11 दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ 17 अप्रैल को कलश स्थापना के साथ होगा। अयोध्या के हनुमान गढ़ी के संत आचार्य भरत दास जी महाराज इस महायज्ञ के अध्यक्ष हैं। भक्तों के लिए आवासन, भोजन, पानी और शौचालय की बेहतर व्यवस्था की गई है। मुख्य आयोजक बसंतपुर गांव निवासी समाजसेवी सह व्यवसायी शिव शंकर झा ने बताया कि वृंदावन, मथुरा एवं अयोध्या से चर्चित रामलीला कलाकार एवं संत पधार रहे हैं। भाजपा नेता शशिकांत झा चुनचुन ने बताया कि कथा के लिए करीब एक लाख वर्ग फीट में पंडाल निर्माण अयोध्या के संत जगतगुरु राघवाचार्य जी महाराज सुनाएंगे रामकथा सुनने के लिए दूर-दूर से आएंगे लोग। उन्होंने बताया कि बच्चों के मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। टेंट पंडाल, यज्ञ मंडप, स्टेज आदि का का काम पूरा हो गया है। मूर्ति बनाने के लिए राज्य के प्रसिद्ध मूर्ति कलाकार जुटे हैं। उन्होंने बताया कि मूर्ति भी बनकर तैयार हो चुका है। शिव शंकर झा ने बताया कि स्नान करने लिए पुरुष और महिलाओं के लिए अलग अलग व्यवस्था की गई है तथा कपड़ा बदलने के लिए रुम भी बनाया गया है। श्री झा ने बताया कि राम कथा में शामिल होने से पूर्व श्रोता अपने साथ पानी जरूर रखें।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi