संतुलित आहार को लेकर जागरूकता पर बल

 राजापाकर में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन

राजापाकर | संजय श्रीवास्तव।

बीएमडी दयालपुर महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं ने संतुलित आहार और स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. रवि रंजन कुमार ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रो. सुशील कुमार ने की। उन्होंने कहा, “मानव जब से पृथ्वी पर आया है, तब से वह भोजन के प्रति जागरूक रहा है। हमारा स्वास्थ्य पूरी तरह से हमारे खान-पान पर निर्भर करता है।”

मुख्य वक्ता डॉ. श्वेता राय ने अपने संबोधन में कहा, “स्वस्थ जीवन जीने के लिए संतुलित आहार अनिवार्य है। 99% बीमारियाँ हमारे खान-पान की अनियमितता से होती हैं। हमें मौसम के अनुसार फलों, सब्जियों और पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए। त्योहारों में उपयोग होने वाले फल और प्रसाद भी स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।”

इस अवसर पर प्रो. कमलेश कुमार सिंह, प्रो. राजेन्द्र चौरसिया, छात्र सचिन कुमार, छात्रा खुशी कुमारी सहित कई अन्य लोगों ने भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों एवं समाज के बीच पोषण संबंधी जागरूकता फैलाना था, जिससे वे अपने दैनिक जीवन में संतुलित आहार को अपनाकर बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में कदम बढ़ा सकें।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी