सीतामढ़ी में महिला अपने दो बच्चों संग रहस्यमय ढंग से गायब

पति ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ अचानक लापता हो गई। पति दूसरे राज्य में कमाने के लिए गया हुआ था, और इस बीच पत्नी की रहस्यमयी हरकत ने उसे सदमे में डाल दिया है।

घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के बलिराम प्रसाद के पुत्र नवीन कुमार से जुड़ी है, जिसकी शादी वर्ष 2018 में 22 जून को रीगा थाना क्षेत्र के कुसुमपुर बखरी गांव निवासी देवेंद्र प्रसाद की पुत्री चांदनी कुमारी से हुई थी। दंपति के दो बेटे हैं — राज कुमार (6 वर्ष) और आदर्श कुमार (4 वर्ष)।

नवीन कुमार कुछ समय से रोजगार के सिलसिले में राज्य से बाहर रह रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी बच्चों के साथ घर से बिना किसी जानकारी के गायब हो गई। कई दिनों तक परिजनों और ग्रामीणों द्वारा खोजबीन की गई, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो नवीन ने रीगा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

प्राथमिकी में उसने साफ तौर पर अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के अचानक लापता हो जाने की बात कही है। महिला जिस प्रकार पूर्व तैयारी के साथ बच्चों को लेकर घर से निकली, उससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। क्या यह किसी के बहकावे में आकर किया गया कदम था या फिर पूर्व नियोजित योजना? पुलिस अब हर पहलू से जांच में जुट गई है।

रीगा थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और महिला व बच्चों की तलाश के लिए छानबीन शुरू कर दी गई है। तकनीकी और स्थानीय स्रोतों से जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना के बाद पति नवीन कुमार मनोवैज्ञानिक रूप से बेहद आहत है और पत्नी के अचानक इस कदम से हैरान और परेशान है। पूरे गांव में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    • By TN15
    • August 18, 2026
    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन