बाकरपुर में ‘अपना पंचायत अपना प्रशासन’ शिविर आयोजित

राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के बाकरपुर पंचायत के पंचायत भवन परिसर में अपना पंचायत अपना प्रशासन कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता पंचायत सचिव रामनरेश सिंह ने की. वही आज प्रखंड क्षेत्र में अंतिम दिन लग रहे शिविर में पंचायत कर्मियों ने फिर कमान संभाली. प्रखंड के कोई पदाधिकारी शिविर में नहीं पहुंचे. वहीं पंचायत के विभिन्न वार्डों से महिला पुरुष अपने-अपने आवेदन लेकर शिविर में पहुंचे. नीलम भारती ने शिविर में उपस्थित लोगों को बताया कि इंदिरा आवास योजना में आवास सूची में नाम जुड़वाने के लिए पहले आवास विहीन लोग जॉब कार्ड बनवाएं .वही जिनके पास शौचालय नहीं है वे शौचालय के लिए आवेदन भरकर प्रखंड कार्यालय में जमा करें. वहीं पंचायत में वार्ड सदस्यों द्वारा अनुरक्षक को 24हजार की राशि नहीं देने के लिए अनेक आवेदन अनुरक्षकों ने दिया .वार्ड 13, 14 ,9 के अनुरक्षक ने बताया कि वार्ड सदस्य के खाते पर पैसा आया हुआ है लेकिन वह अनुरक्षक को भुगतान नहीं कर रहे हैं. जांच कर कार्रवाई की मांग की. वही जन्म मृत्यु के तीन आवेदन प्राप्त हुए. जिसे मौके पर निपटारा कर दिया गया. नल जल योजना में मरामाती के लिए सात आवेदन प्राप्त हुए .जिसे पीएचडी कर्मी को आवेदन उपलब्ध कराया गया. मनरेगा में जॉब कार्ड बनाने के लिए चार आवेदन प्राप्त हुए. मौके पर उपस्थित नीलम भारती, राजीव कुमार, पंचायत सचिव राम नरेश सिंह, पीआरएस अविनाश कुमार, आवास सहायक अमरेंद्र कुमार, डाटा ऑपरेटर सोनाली कुमारी, पंचायत एकाउंटेंट सुनील कुमार सहित वार्ड सदस्यों में नीलम देवी ,दिनेश पासवान, सरोज पासवान, शोभा देवी सहित अनेक लोग शामिल हैं.

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश