बेगूसराय की तपती दोपहरी में कंबल वितरण! मंत्री सुरेंद्र मेहता पर उठे सवाल

बिहार/बेगूसराय | संवाददाता।

-40°C में गरीबों को कंबल बांट सुरेंद्र मेहता ने उड़ाया भावनाओं का मजाक, वायरल वीडियो बना चर्चा का विषय

कभी-कभी सत्ता में बैठे लोगों के फैसले ऐसे होते हैं जो आमजन की भावनाओं पर सवाल खड़े कर देते हैं। बिहार के बेगूसराय से ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है जो लोगों को हैरान कर रही है। भीषण गर्मी—जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है—उस मौसम में राज्य के खेल मंत्री और बछवाड़ा से बीजेपी विधायक सुरेंद्र मेहता द्वारा गरीबों के बीच कंबल बांटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन लोगों के बीच यह सवाल जरूर उठने लगे हैं कि जब सर्दी में गरीब ठंड से ठिठुर रहे थे, तब ये कंबल वितरण क्यों नहीं किया गया? और अब जब भीषण गर्मी पड़ रही है, तो इस योजना का औचित्य क्या है?

लोगों का यह भी कहना है कि मंत्री महोदय इस कंबल वितरण के बाद खुद ही अपनी पीठ थपथपा रहे हैं, जबकि आम जनता इस पूरे प्रकरण को हास्यास्पद मान रही है। यह सवाल भी अहम है कि आखिर यह वितरण किस योजना के अंतर्गत किया गया?

सोशल मीडिया पर वायरल होती तस्वीरें और वीडियो इस बात का संकेत दे रहे हैं कि यह मुद्दा अब आम बहस का विषय बन चुका है। मंत्री से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

यह मामला सत्ता के संवेदनहीन रवैये और योजनाओं की टाइमिंग को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है। गरीबों की मदद के नाम पर अगर इस तरह की राजनीति होगी, तो जनता इसे बख्शने वाली नहीं है।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस…

    Continue reading
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए
    • TN15TN15
    • August 12, 2026

    राहुल गांधी और कांग्रेस पर बीजेपी नेता का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’

    • By TN15
    • August 13, 2026
    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’

    नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

    • By TN15
    • August 13, 2026
    नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

    • By TN15
    • August 13, 2026
    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

    मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत

    संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करे सरकार

    • By TN15
    • August 13, 2026
    संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करे सरकार

    चला गया एक और समाजवादी पुरोधा !

    • By TN15
    • August 13, 2026
    चला गया एक और समाजवादी पुरोधा !