गोरौल नगर पंचायत की वार्षिक कार्ययोजना बैठक स्थगित

कुछ पार्षदों के विरोध से नहीं हो सकी पारित

वैशाली | मोहन कुमार सुधांशु।

गोरौल नगर पंचायत में वार्षिक कार्ययोजना को पारित करने के लिए बुलाई गई बैठक बिना किसी निष्कर्ष के स्थगित कर दी गई। मुख्य पार्षद नागेंद्र दास एवं उप मुख्य पार्षद धंमनती देवी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कुछ वार्ड पार्षदों द्वारा निजी स्वार्थ को लेकर बैठक में बाधा उत्पन्न की गई, जिसके चलते कार्यवाही को आगे बढ़ाना संभव नहीं हो सका।

बैठक में सात निश्चय योजना के अंतर्गत वार्डों में स्ट्रीट लाइट सहित अन्य विकास योजनाओं को शामिल किया गया था। कार्यपालक पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने बार-बार पार्षदों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया। अंततः उप मुख्य पार्षद धंमनती देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी से चर्चा के बाद बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया।

मार्च महीने में विधानसभा सत्र के कारण यह बैठक अप्रैल में आयोजित की गई थी। यदि वार्षिक योजना पारित नहीं होती है, तो नगर पंचायत को राज्य सरकार से मिलने वाली राशि से वंचित रहना पड़ेगा, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा।

उप मुख्य पार्षद ने कहा कि वार्षिक कार्ययोजना को पारित कराना सभी वार्ड पार्षदों की जिम्मेदारी है और इसमें विफल रहना जनता के साथ विश्वासघात के समान होगा। चौदह वार्डों वाले इस नगर पंचायत की विकास योजनाएं अभी भी पुराने स्वरूप में अटकी हुई हैं। बैठक में संतोष प्रसाद, जूली कुमारी, अंजलि देवी, चंदू साह और उर्मिला देवी ने कार्ययोजना के समर्थन में भाग लिया।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश