इंद्री मे जिला योजनाकार विभाग की टीम ने फिर चलाया पीला पंजा

अवैध कालोनियो मे बनी सडको व डीपीसी को किया ध्वस्त

इंद्री (सुनील शर्मा)
जिला योजनाकार विभाग की टीम ने इंद्री के पास बनी तीन अवैध कालोनियों में पीला पंजा चलाकर कच्ची सडको व डीपीसी को धवस्त किया । जिला योजनाकार विभाग की टीम ने मटकमाजरी में बनी अवैध कमर्शियल कालोनी पर दूसरी बार यह कार्यवाही की । एटीपी मोहित पुलिस बल के साथ सबसे पहले मटकमाजरी में काटी अवैध कालोनी में पहुंचे और तीन जेसीबी मशीनों के साथ अवैध कालोनी में बनाई गई कच्ची सडक़ों को तोड़ा । इसके बाद नन्हेडा रोड पर काटी अवैध कालोनी में 2 से 3 दुकानों की डीपीसी व सडको को मशीनों से तोड़ दिया गया। अवैध कालोनी में रखे ईंटों के चट्टों को भी जेसीबी मशीनों की मदद से ढहा दिया गया। इसके बाद गढीबीरबल रोड पर करीब 3 एकड़ में काटी अवैध कालोनी में तोडफ़ोड़ को अंजाम दिया गया। इस दौरान पंचायती राज विभाग के एसडीओ हुकम सिंह बतौर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तैनात रहे।
स्थानीय लोगों ने डीटीपी विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए
क्षेत्रवासी सुनील, देवेंद्र, राजिंद्र, इंद्रवेश, महेंद्र व बलबीर ने कहा कि अवैध कालोनी में कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। मटकमाजरी मे बनी अवैध कालोनी में इससे पहले 10 जनवरी को पहली बार तोडफ़ोड़ की गई थी। तब कालोनाइजर ने 4 दिन बाद ही दोबारा सडक़ों को दुरुस्त कर लिया था। चेतावनी बोर्ड को तो अगले ही दिन गायब करवा दिया गया था। लोगो का कहना है कि प्रशासन को लगातार अवैध कालोनियो मे कार्यवाही करनी चाहिए । प्रशासन की टीम कई कई महीनो बाद कार्यवाही कर महज खानापूर्ति करके चली जाती है । स्थानीय लोगों का कहना है कि इंद्री मे भू माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि इंद्री के चारो तरफ धड्डले से अवैध कालोनियां काटी जा रही है ।
एटीपी मोहित ने बताया कि इंद्री हलके की 3 अवैध कालोनियों में तोडफ़ोड़ की गई है। मटकमाजरी में अवैध कालोनी में यह दूसरी कार्रवाई है। विभाग की तरफ से इन्हें पहले नोटिस जारी किए जा चुके हैं। एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। यहां दूसरी अवैध कालोनी काटने पर भी संबंधित के खिलाफ नोटिस जारी कर दिए गए हैं। तहसीलदार को पत्र लिखकर छोटे टुकड़ों में रजिस्ट्री बैन करवा दी गई है। जनता अवैध कालोनी काटने वालों के बहकावे में न आए।

  • Related Posts

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    किसानों की गिरफ्तारी के बाद जेल से ही…

    Continue reading
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    ग्रेटर नोएडा । किसान संघर्ष मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    • By TN15
    • August 18, 2026
    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या