भाजपा के शासनकाल में हो रहा हर क्षेत्र में चंहुमुखी विकास : योगेन्द्र राणा

भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित विश्व की सबसे प्रतिष्ठित पार्टी : हरपाल ढांडा

करनाल, (विसु)। असंध में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पंजाबी धर्मशाला में असंध विधायक योगेन्द्र राणा, करनाल जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल और जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर के नेतृत्व में सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के प्रतिनिधि के तौर पर शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार महिपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में असंध विधानसभा के सभी मंडलों के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि प्रतिनिधि हरपाल ढांडा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की प्रतिष्ठित पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी का आधार सभी कार्यकर्ता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारे देश ने अनेक ऊंचाइयों को छुआ है ,जिसके परिणाम आज धरातल पर उभर कर सामने आ रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश शीर्ष स्थान पर जा रहा है जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समस्त पार्टी कार्यकर्ताओ को जाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपना कार्य बिल्कुल मेहनत और ईमानदारी से करने को कहा।
इस मौके पर असंध के विधायक योगेन्द्र राणा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश और प्रदेश का विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हर क्षेत्र में चहुमुंखी विकास हो रहा है। आमजन और अंत्योदय को लाभ प्रदान करने के लिए नई नई योजनाएं सरकार द्वारा लागू की जा रही है। विधायक ने बताया कि सरकार ने देश के विकास के लिए कई अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं जिनमें धारा 370 का हटाना, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, सर्जिकल स्ट्राइक और बिना पर्ची खर्ची युवाओं को नौकरियां प्रदान करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि सभी अपने पन्ना और बूथ को मजबूत रखे। आमजन तक सरकार की सभी योजनाएं पहुंचाने में सहायता करे तथा सभी कार्यकर्ता अपने कर्तव्य का देश प्रेम की भावना से निर्वहन करे। इसके अलावा उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन को 14 अप्रैल को यमुनानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। विधायक योगेन्द्र राणा ने वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित समस्त केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस संशोधन से किसी को घबराने की जरूरत नहीं है यह सबके हितों को ध्यान में रखते हुए पारित हो गया है,
उन्होंने बताया इसका उद्देश्य वक्फ बोर्ड के काम को सुव्यवस्थित करना और वक्फ संपत्तियों का कुशल प्रबंधन सुनिश्चित करना है।
इसके पश्चात करनाल जिला प्रभारी भारत भूषण ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक कार्यकर्ता से सक्रिय कार्यकता बनने के लिए सभी बधाई पात्र हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और केंद्र से आम आदमी तक संदेश कार्यकर्ता के माध्यम से संचारित होता है इसलिए पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का अहम स्थान है। उन्होंने बताया कि पहले समय से अब तक देश प्रदेश में बहुत परिवर्तन हुए हैं जिनका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समस्त पार्टी को जाता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे।
करनाल जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर ने भाजपा की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अपना कार्य बिल्कुल मेहनत से करने के लिए कहा ताकि संगठन को और अधिक मजबूती मिल सके।
इस दौरान नगरपालिका चेयरपर्सन सुनीता रानी,सुभाष कश्यप, गुरबख्श सिंह लाडी, जिला मीडिया काॅरडीनेटर डा मीनाक्षी शर्मा,सभी चारों मंडल अध्यक्ष, बृजलाल टक्कर, बलजीत सिंह, डॉ बूटी राम, अमित राणा, विनय राणा, कलीराम बिंदल एवं सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    देश की जनता ने सिर्फ SIR रद्द करने…

    Continue reading
    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

      मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’