जिला में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को डीएम ने किया सम्मानित

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में वर्ष 2025 की मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा में जिला में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सम्मानित होने वाले सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की यह सफलता बच्चों के लिए, उनके अभिभावक के लिए एवं पूरे जिला के लिए गर्व का विषय है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग भी बच्चों की सफलता से काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
डीएम ने बच्चों से कहा कि आप लोगों ने स्वयं को प्रूफ किया है और अपने लिए जो स्टैंडर्ड स्थापित किया है उसे भविष्य में भी कायम रखेंगे। आगे और कड़ी मेहनत करेंगे और सफलता का परचम लहराएंगे। उन्होंने कहा कि आगे कठिन चुनौती मिलेगी जिसे हर हाल में पार पाना है। आप लोग अपने लिए लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें और सफल होकर अपने माता-पिता, पूरे समाज जिला और राज्य का नाम रौशन करें।
कार्यक्रम में सभी बच्चों के माता-पिता/ अभिभावक एवं संबंधित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने उन्हें भी संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने अपने बच्चों को अच्छी परवरिश दी है, अच्छे से पढ़ाई कराई है और आज यह देखने को स्पष्ट रूप से मिल रहा है। आप सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे होंगे।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि आज जिन बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है। ये सुविधा विहीन हैं जो अपनी मेहनत की बदौलत सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि माहौल चाहे जैसा भी हो बच्चों ने अच्छे से पढ़ाई की है और अपने विद्यालय का भी नाम रोशन किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए सरकार द्वारा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम चलाई जा रही है जिसमें चार लाख रुपए तक की ऋण उपलब्ध हो जाती है। अगर किसी बच्चे को आगे की पढ़ाई में असुविधा हो तो बच्चे सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सम्मान समारोह का आयोजन जिला शिक्षा विभाग के सौजन्य किया गया था।
जिन बच्चों को सम्मानित किया गया, उसमें मैट्रिक की परीक्षा में पूरे जिला में अव्वल आने वाले आदित्य कुमार, जिन्होंने 500 अंक की परीक्षा में 486 अंक प्राप्त किया है। दूसरे नंबर पर काव्यांश कुमार ने 481 अंक तथा तृतीय स्थान पर कीर्ति कुमारी ने 477 अंक प्राप्त कर जिला में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
इंटर की परीक्षा में कला संकाय में जिला भर में तनु कुमारी, श्रुति कुमारी एवं रवि कुमार ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वाणिज्य संकाय में शालिनी श्री, सुहानी कुमारी, गुनगुन कुमारी ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं साइंस स्ट्रीम में विशाल कुमार, प्रीति कुमारी एवं सुशील कुमार ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    • By TN15
    • November 17, 2026
    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    • By TN15
    • November 17, 2026
    जेल से रिहा होंगे आजम खान, बनेंगे स्टार प्रचारक!

    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    • By TN15
    • November 17, 2026
    17 नवंबर कोई आम तारीख नही- मेरे दामाद अक्षय का जन्मदिन है

    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    • By TN15
    • November 17, 2026
    मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें, विशेष गहन पुनरीक्षण रद्द करें

    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन

    • By TN15
    • November 16, 2026
    इंडिया गठबंधन ने ज्ञानेश कुमार से 48 सवाल पूछने की मांगी परमिशन