राजापाकर: बिदुपुर थाना के पास अगलगी, फायर ब्रिगेड की लापरवाही पर आक्रोश

राजापाकर। संजय श्रीवास्तव।

मंगलवार सुबह बिदुपुर थाना के पास स्थित बांसबारी में अचानक लगी भीषण आग से अफरातफरी मच गई। आग की भयावहता देखकर आसपास के दुकानदार, बैंक कर्मी, थाना कर्मी और स्थानीय लोग दहशत में आ गए। सभी लोग अपने-अपने तरीके से आग बुझाने में जुट गए।

थानाध्यक्ष अरुण कुमार समेत लगभग आधा दर्जन पुलिसकर्मी आग बुझाने के प्रयास में लगे रहे। किसी ने मोटर पंप से पानी डालने की कोशिश की, तो किसी ने बाल्टी और चापाकल से पानी लाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

हालांकि, आग बुझने के लगभग एक घंटे बाद हाजीपुर से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। इससे पहले ही स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था। घटना से लोग हैरान और नाराज थे, क्योंकि बिदुपुर थाना से महज 100-150 मीटर दूर होने के बावजूद दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुंची।

थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि दमकल वाहन में तेल की कमी के कारण वह मौके पर नहीं आ सका। इस बयान से लोगों में रोष और बढ़ गया।

राजद के प्रदेश महासचिव नागेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग के पदाधिकारी मनमर्जी से काम कर रहे हैं और जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।
पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने सरकार और प्रशासन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि संवेदनहीन पदाधिकारियों की लापरवाही का यह नतीजा है।
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता एजाज अहमद ने दोषी अधिकारियों को सस्पेंड कर हत्या का मुकदमा चलाने की मांग की।

लोगों का कहना है कि गर्मी की शुरुआत में ही फायर ब्रिगेड का यह हाल है, तो आने वाले दिनों में हालात और भयावह हो सकते हैं।

#अगलगी_हादसा #फायर_ब्रिगेड_लापरवाही #बिदुपुर_अगलगी #प्रशासनिक_लापरवाही #बिहार_खबर #सुरक्षा_व्यवस्था

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा

    • By TN15
    • June 22, 2026
    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा

    फेसबुक पर विधवा से प्यार…शादी से इनकार किया तो 4 साल की बेटी को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार

    • By TN15
    • June 22, 2026
    फेसबुक पर विधवा से प्यार…शादी से इनकार किया तो 4 साल की बेटी को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार

    आपातकाल के जश्न की तैयारियां

    • By TN15
    • June 22, 2026
    आपातकाल के जश्न की तैयारियां

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, जानें अब कौन होगा नया PM, सामने आया नाम

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, जानें अब कौन होगा नया PM, सामने आया नाम