बिहार में नया जिला, प्रमंडल या अनुमंडल नहीं बनेगा

ब्यूरो।पटना।

बिहार की नीतीश सरकार ने नए जिले या प्रमंडल, अनुमंडल बनाने की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। चुनावी साल में बिहार में कोई नया जिला नहीं बनाया जाएगा। नीतीश सरकार ने गुरुवार को विधान परिषद में यह जानकारी दी। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि फिलहाल सरकार के पास नया जिला, प्रमंडल, अनुमंडल या प्रखंड बनाने का कोई भी प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सदस्य कुमार नागेंद्र और उर्मिला ठाकुर के अलग-अलग गैर सरकारी संकल्प पर सरकार का जवाब देते हुए यह बात कही।
बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे कि नीतीश सरकार पश्चिम चंपारण से बगहा को अलग कर वाल्मीकि नगर को नया जिला बनाने की घोषणा कर सकती है। चुनाव से पहले बिहार में नया जिला या अनुमंडल, प्रखंड बनाए जा सकते हैं। हालांकि, अब सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं हैं।
बिहार में अभी कुल 38 जिले और 9 प्रमंडल हैं। आखिरी बार 2001 में जहानाबाद को विभाजित कर अरवल को जिला बनाया गया था। इसके बाद नए जिले का गठन नहीं किया गया। बगहा निवासी लंबे समय से इसे जिला बनाने की मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बगहा को जिला बनाने के संकेत भी दिए थे। मगर राज्य सरकार के हालिया बयान से क्षेत्र वासियों को झटका लगा है।

  • Related Posts

    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!