मड़वन के विद्युत समस्या को लेकर विद्युत अधीक्षण अभियंता से मिले पूर्व मंत्री

कांटी: मड़वन के ज्वलंत विद्युत समस्याओं को लेकर बुधवार को पूर्व मंत्री अजीत कुमार के नेतृत्व में उपभोक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत अधीक्षण अभियंता से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंप कर कांटी व मरवन प्रखंड के कई ज्वलंत विद्युत समस्या से उन्हें अवगत करते हुए समस्याओं का तुरंत निदान करने का आग्रह किया । अधीक्षण अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना, वहीं उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
प्रतिनिधिमंडल के द्वारा दिए गए ज्ञापन में कांटी– मरवन में पीक आवर में हो रहे लोड सेडिंग को समाप्त कर अनवरत विद्युत आपूर्ति बहाल करने , मरवन प्रखंड के फंदा वार्ड नंबर 12 के नोनिया टोला से गुजर रहे 11हजार केवीए लाइन को सुरक्षा के दृष्टिकोण से सड़क किनारे शिफ्ट करने, कांटी क्षेत्र के पकड़ी गांव में लगे 200 केवीए के ट्रांसफार्मर को शीघ्र चालू करने ,चौरसिया एवं सहनी टोला में 11हजार केवीए लाइन का ओवरहेड कंडक्टर बदलकर केबल लगाने , गौसी छपरा गांव का बंद पड़े लाइन को तुरंत चालू करने की मांगे प्रमुख थी।
अधीक्षण अभियंता से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री अजीत कुमार के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता विवेक कुमार चौरसिया, अखिलेश कुमार महतो, शिवजी महतो , मोहम्मद शमीम, नवल सिंह आदि प्रमुख थे।

  • Related Posts

    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!