भागलपुर में अपराधियों का कहर: आइसक्रीम विक्रेता को सरेआम गोली मारी

भागलपुर | संवाददाता ।

भागलपुर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना में एक आइसक्रीम विक्रेता की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। लोदीपुर थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर जिछो पोखर के पास यह वारदात हुई।

क्या है पूरा मामला?

मृतक की पहचान दुखन तांती (22), पिता महेंद्र तांती, निवासी सरधो के रूप में हुई है। वह सात दिवसीय भागवत कथा के मेले में आइसक्रीम बेच रहा था। इसी दौरान एक युवक आया और फ्री में आइसक्रीम मांगने लगा। जब दुखन ने देने से इनकार किया, तो अपराधी ने उसके मुंह में पिस्तौल डालकर गोली मार दी। गोली उसके मुंह में ही फंसी रह गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल पर मची अफरातफरी:

वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए, जबकि वहां भगदड़ मच गई। श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोग आनन-फानन में दुखन को मायागंज अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

कौन है आरोपी?

इलाके में चर्चा है कि पांडव यादव नामक युवक ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। बताया जाता है कि पांडव नशे का आदी है और उसके परिवार के सदस्य भी नशे से जुड़े हुए हैं। लोग आशंका जता रहे हैं कि यह वारदात इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए की गई है।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम:

हत्या की खबर फैलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने जिछो पोखर के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रशासन प्रदर्शनकारियों को शांत कराने में जुटा है।

प्रशासन पर उठे सवाल:

सबसे बड़ा सवाल यह है कि लोदीपुर थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर यह वारदात कैसे हो गई? अपराधियों के बढ़ते हौसले ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।देर ख़बर है कि घटनाक्रम के आरोपी को पुलिस ने महज 5 घण्टे के अंदर गिरफ्तार भी कर लिया है।

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है