मधुबनी में मिथिला महोत्सव का भव्य शुभारंभ

-मिथिला पाग के नए रूप का हुआ लोकार्पण
-जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने केक काटकर किया महोत्सव का शुभारंभ
-मिथिला पाग के नए स्वरूप का भव्य लॉन्च

मधुबनी। जिले में दो दिवसीय मिथिला महोत्सव का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र प्रसाद ने केक काटकर एवं गुब्बारों का गुच्छा हवा में उड़ाकर किया। इस मौके पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मिथिला की समृद्ध संस्कृति और धरोहर को प्रदर्शित करती विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया।

महोत्सव में मखाना उत्पाद, खादी वस्त्र, हथकरघा/हस्तशिल्प, सिक्की आर्ट, मिथिला पेंटिंग, टेराकोटा, स्थानीय खानपान, राम-सीता प्रथम मिलन स्थल फुलहर से जुड़ी आकर्षक झांकियां एवं स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों ने अपने गीत-संगीत, नृत्य और नाटकों से दर्शकों का मन मोह लिया।

मिथिला पाग के नए स्वरूप का भव्य लोकार्पण:

महोत्सव के विशेष अवसर पर जिला प्रशासन मधुबनी एवं भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय, हस्तशिल्प सेवा केंद्र मधुबनी के सहयोग से ग्रामीण शिल्पियों द्वारा निर्मित नवीन स्वरूप का मिथिला पाग लॉन्च किया गया।

इस नए पाग की विशेषता यह है कि इसे कपड़े से तैयार किया गया है और उस पर आकर्षक मधुबनी पेंटिंग की गई है। हिमाचल की टोपी की तर्ज पर इस पाग को 24 घंटे पहना जा सकता है और यह सभी साइज में उपलब्ध है।

जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि पारंपरिक मिथिला पाग के मुकाबले नए पाग को अधिक सुविधाजनक बनाया गया है। इसकी फिटिंग बेहतर है जिससे यह सिर पर मजबूती से बैठता है और गिरने की संभावना कम होती है। इसके अलावा, इस पाग में इस्तेमाल किया गया रंग शरीर पर नहीं लगता, जिससे पसीने के कारण रंग फैलने की समस्या नहीं होगी।

इस नवीन पाग के लॉन्च के साथ इसे आम लोगों के लिए उपलब्ध कराया गया है। इससे न केवल लोगों को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का अवसर मिलेगा बल्कि इससे स्थानीय शिल्पियों को भी रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी।

इस अवसर पर डीडीसी दीपेश कुमार, नगर आयुक्त अनिल चौधरी, एसडीओ अश्विनी कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है