तुरकौलिया: होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक

तुरकौलिया। होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक में काफी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि इस बार होली आगामी शुक्रवार को मनाया जाएगा। होली पर्व भाईचारे का पर्व है। होली में वर्षों पुरानी रंजिश और दुश्मनी को भूलाकर लोग एक-दुसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशी खुशी-खुशी से गले मिलकर पर्व मनाते है। लेकिन इस बार रमजान महिने के शुक्रवार के दिन होली मनाई जा रही है। इसे देखते हुए पर्व के दिन खास एहतियात बरतने की जरूरत है। किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नही, इस पर सभी लोगों को ध्यान देने की आवश्यकता है। ताकि होली पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके। जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों से सहायता अपेक्षित है। सभी को शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाने की जरूरत है। पर्व पर प्रशासन की खासतौर से हुड़दंगियों पर पैनी नजर रहेगी। ताकि कहीं भी किसी तरह का अप्रिय घटना न हो। डीजे पर पूर्णतः रोक रहेगा। पर्व के दौरान पुलिस वाहन माइकिंग और सायरन के साथ क्षेत्र में लगातार गश्ती करेगी। साथ ही फ्लैग-मार्च भी किया जाएगा। हुड़दंग करने वालों को बख्शा नही जाएगा। पुलिस मुस्तैदी के साथ गश्ती करेगी। बैठक में मुखिया विनोद सिंह, क्यामुद्दीन अंसारी, सरपंच पुनदेव सहनी, मनोज कुमार, पंसस रजनीश राय उर्फ पेटू राय, अशोक यादव, इदमुहम्मद देवान, मुख्तयार आलम, असगर आलम, फिरोज आलम, संदीप कुमार व उपसरपंच अजमल कमाल उर्फ लाल आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी