अमर शहीद जुब्बा सहनी की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक मनाई गई

समस्तीपुर। जिले के मोरवा उतरी पंचायत के लसकारा गाँव के वार्ड 1 मे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले जिलाध्यक्ष विनोद चौधर निषाद कि अध्यक्षता मे मंगलवार को अमर शहीद जुब्बा सहनी की पुण्यतिथि मनाया गया। समारोह मे सबसे पहले उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुरू किया गया।वे एक ऐसा बिहार के स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने भारत छोडो आंदोलन के दौरान मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना के इंचार्ज लियो वॉलर क़ो आग मे जिन्दा झोंक दिए थे। जिसके कारण उन्हें 11 मार्च 1944 क़ो फांसी दे दी गई। उनका जन्म बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाने के चैनपुर बस्ती के अत्यंत निर्धन परिवार मे हुआ था। उक्त बातें राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने पुण्यतिथि समारोह क़ो सम्बोधित करते हुए कहा। उनके श्रद्धांजलि स्वरुप मुजफ्फरपुर मे जुब्बा सहनी पार्क एवं स्टेडियम भी है। उनके पुण्यतिथि पर हम सभी बिहार वासी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते है। मौक़े पर विभा देवी पूर्व जिलापार्षद, प्रदेश महासचिव देवनारायण सिंह, रामानंद सिंह, डॉ दिलीप कुमार चौधरी, देवशंकर राय, ओमप्रकाश, प्रेमलाल सिंह, रवीण कुमार, मुकेश कुमार चौधरी, सुभाष कुमार यादव, अभिषेक कुमार, मो बशीर, भरत पासवान, कृष्णदेव साह, सुबोध कुमार चौधरी, नागेश्वर राम, राजेंद्र दास, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, किशन चौधरी, श्रवण कुमार,सुधांशु कुमार, अशरफी पासवान,चन्दन कुमार,संघर्ष कुमार सहित दर्ज़नों लोग उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?