संत निंरकारी मिशन की ओर से बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिन पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

इन्द्री (सुनील शर्मा)
संत निंरकारी चेरिटेबल फ्राउंड़शन ब्रांच इन्द्री की ओर से बाबा हरदेव सिंह महाराज जी के जन्मदिन के अवसर पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस मौके पर काफी संख्या में मिशन से जुड़े श्रद्धालु महिलाएं, पुरूष व बच्चें मौजूद रहे। स्वच्छता अभियान से पहले सभी ने इन्द्री शहर के मेन बाजार का चक्कर लगाकर शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम की अगुवाई इन्द्री मुखी संजय बजाज व संयोजक महा सिंह खानपुर ने की। सभी ने इक्टठा होकर पश्चिमी यमुना नदी में पड़े पोलिथिन व कूड़ा कर्कट की सफाई की। इस बारे में जानकारी देते हुए मुखी संजय बजाज व संयोजक महासिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिन को लेकर पूरे देश में इस प्रकार का कार्यक्रम किया जा रहा है। भारत सरकार के स्वच्छ जल -स्वच्छ मन कार्यक्रम के अंतगर्त इस कार्यक्रम को किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें पानी को बेवजह बहने से बचाना चाहिए ताकि आने वाली पीढिय़ों के लिए पानी की कमी ना हो। हमें तालाबों, कुंओं व नदियों को साफ रखना होना ताकि पानी स्वच्छ रह सके।

उन्होंने कहा कि निंरकारी मिशन की पूरे देश में लगभग तीन हजार ब्रांचे है जिनके अंतगर्त विभिन्न प्रकार की सामाजिक गतिविधियों को किया जाता है। निंरगारी मिशन की ओर से समय-समय पर सफाई अभियान, रक्तदान शिविर, गरीब कन्याओं का विवाह, नशे करने से होने वाले नुकसान के प्रति युवाओं को आगाह करना व जरूरतमंदों बेसहारों की सेवा करने जैसे कई अन्य कार्याे को किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता चाहेे बाहर की हो या अपने मन की दोनों ही आवश्यक है। सभी धर्म हमें आपसी भाईचारे का संदेश देते है।

सदगुरू हमें आपस में मिलजुल कर रहने व इंसान बन कर जिंदगी जीने की सीख देते है। मन के वैर भाव को दूर कर ही परमात्मा को पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम सब को प्रभु का सुमिरन, ध्यान करना चाहिए और अपनी जिम्मेवारियों को समझ कर जिंदगी को जीना चाहिए। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशों से दूर रहने की प्रेरणा दी। इस मौके पर हरपाल सिंह, बलदेव राज, महिमा सिंह, हरीश कुमार,राज कुमारी, अंजू, मीना, रंधीर सिंह, कर्मचंद, संतोष, धीरज, राजिन्द्र सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?