अंतिम दम तक लड़ते रहेंगे गरीबों की हक की लड़ाई : अजीत

मुजफ्फरपुर। किसान~मजदूर~ युवा संवाद कार्यक्रम के तहत रविवार को राज्य के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार मड़वन प्रखंड के कोदरिया मठ पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आप चिंता न करें, हम अंतिम दम तक गरीबों की हक की लड़ाई लड़ेंगे एवं हर हालत में आपको वाजिब हक दिलाएंगे।
इस क्रम में बैठक में उपस्थित मखदुमपुर कोदरिया पंचायत के क्रमशः खलीलपुर, कोदरिया एवं चमरूआ के लोगों ने श्री कुमार से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए हो रहे सर्वे में भेदभाव बरते जाने , गरीबों को मिलने वाली पेंशन की राशि में बढ़ोतरी कराने, गरीबों को मनरेगा के तहत काम दिलाने सहित कई मुद्दा उठाया । मौके पर श्री कुमार ने संबंधित अधिकारियों से बात कर प्रधानमंत्री आवास के लिए हो रहे सर्वे का गति बढ़ाने एवं मनरेगा से स्थानीय मजदूर को काम दिलाने की बात कही।श्री कुमार ने उपस्थित मजदूरों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मै मनरेगा के मामले को लेकर दो दिनों के अंदर जिला अधिकारी से मिलूंगा एवं उन्हें आपकी समस्या से अवगत कराऊंगा। उन्होंने पेंशन की राशि 1500 रुपया करने की अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि मैं आपके इस मामले को केंद्र व राज सरकार तक पहुंचाया हूं, सरकार जरूर विचार करेगी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से गरीबों के हित में राज्य व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को मिले इसके लिए सकारात्मक पहल करने का भी निर्देश दिया।
इस अवसर पर बैठक को जयकिशन कुमार चौहान, कमलेश चौहान, मोहम्मद शमीम, हरिनंदन राम, विनोद शर्मा , लच्छू महतो , शंभू महतो ,प्रभु ठाकुर, राजेश सहनी, विजय सहनी, अरुण दास, कुंडेश्वर चौहान, गौरी शंकर, शीतल चौहान, कृष्ण ठाकुर ,संतोष दास ,बंगाई महतो आदि ने संबोधित किया।

  • Related Posts

    ‘पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख’, लखनऊ में प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    संसद परिसर में साधु का भेष बनाकर और…

    Continue reading
    दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, ‘इस्तीफा दें या उनको…’
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    • By TN15
    • August 2, 2026
    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों की संख्या पर एक सवाल      

    • By TN15
    • August 2, 2026
    जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों की संख्या पर एक सवाल      

    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

    • By TN15
    • August 2, 2026
    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    • By TN15
    • August 2, 2026
    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!