दो माह के बेटे को छोड़ विवाहिता लापता

पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

समस्तीपुर । जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के दशहरा गांव में एक विवाहिता शिवानी कुमारी अपने दो माह के बेटे को छोड़ लापता हो गई। विवाहिता के पिता भोनू यादव ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या कर लाश गायब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मोहनपुर थाने में आवेदन देकर पति सुमन कुमार, ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों को आरोपी बनाया है।

भोनू यादव के अनुसार, उनकी बेटी की शादी 4 मई 2023 को सुमन कुमार से हुई थी। शादी में 10 भर सोना और अन्य दहेज दिया गया था, लेकिन ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। विशेष रूप से दीवान पलंग को लेकर शिवानी को प्रताड़ित किया जाता था।

बीते दिसंबर में शिवानी ने एक बेटे को जन्म दिया था। 24 और 25 फरवरी को पिता से उसकी बातचीत हुई थी, लेकिन 27 फरवरी की रात से वह लापता है और उसका मोबाइल बंद आ रहा है। जब पिता अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे, तो घर में सिर्फ महिलाएं और नाती मिले। पूछताछ करने पर ससुराल पक्ष ने गाली-गलौज की।

पुलिस जांच में जुटी

मोहनपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार त्रिवेदी ने बताया कि महिला के पिता की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। विवाहिता की तलाश जारी है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश