पटना में सांस्कृतिक महोत्सव: फोक सॉन्ग और क्लासिकल वोकल ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

पटना | ब्यूरो।

बिहार सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन और केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड, भारत सरकार के मार्गदर्शन में आयोजित ‘अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25’ के चौथे दिन का आयोजन ऊर्जा ऑडिटोरियम, राजवंशी नगर, पटना में हुआ। संगीत, नृत्य और नाट्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

संस्कृति का अनूठा संगम:

प्रतियोगिता की शुरुआत ‘कर्नाटक क्लासिकल वोकल’ से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने आदिदेव शंकर और विष्णु के विभिन्न अवतारों का सुंदर बखान किया। उनकी कर्णप्रिय प्रस्तुतियों से श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए।

इसके बाद ‘कर्नाटक लाइट क्लासिकल वोकल’ में प्रतिभागियों ने देवी-देवताओं की स्तुति को संगीतबद्ध कर प्रस्तुत किया, जिसने कार्यक्रम की आध्यात्मिकता को और गहराई दी।

‘फोक सॉन्ग सोलो’ प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने लोकगीतों के माध्यम से सामाजिक संघर्ष, ऐतिहासिक घटनाओं और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को प्रस्तुत किया। दिल्ली की प्रतिभागी गरिमा ने असहयोग आंदोलन में स्त्रियों की सहभागिता पर आधारित प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

सबसे अधिक तालियां ‘फोक सॉंग ग्रुप’ प्रतियोगिता में बटोरी गई, जिसमें देशभर के 17 समूहों ने भाग लिया। जब विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी अपने पारंपरिक परिधानों में मंच पर आए, तो पूरा ऑडिटोरियम भारत की सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक बन गया।

कार्यक्रम को मिली सराहना:

संयोजक प्रदीप कुमार खन्ना (सीसीएससीएसबी, डीओपीटी) ने बताया कि आयोजन सुचारू रूप से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। सभी प्रतिभागियों को बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं, और वे बिहार के आतिथ्य से बेहद प्रसन्न हैं।

आगे भी जारी रहेगा सांस्कृतिक सफर

कार्यक्रम के अगले चरणों में भी संगीत, नृत्य और नाट्य की शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। इस प्रतियोगिता ने बिहार को भारत की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में एक नई पहचान दी है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

    • By TN15
    • March 18, 2026
    इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव

    • By TN15
    • March 18, 2026
    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर  की शख्स हत्या, बवाल,  भड़के पप्पू यादव

    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    • By TN15
    • March 18, 2026
    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’