बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-5 परिसर स्थित मिथिलेश स्टेडियम में आयोजित बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के समापन समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। मुख्यमंत्री के समक्ष विशेष कार्य बल बिहार पटना, बिहार सैन्य पुलिस (गोरखा बटालियन), बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस सासाराम, बिहार विशेष स्वाभिमान सशस्त्र पुलिस वाल्मिकीनगर बगहा, बिहार सैन्य पुलिस-14 पटना, बिहार सैन्य पुलिस-7 कटिहार, बिहार सैन्य पुलिस 5 पटना तथा महिला कमांडों सहित कुल 8 टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीरता के लिए समस्तीपुर जिला (थाना पटोरी) के श्री भुल्ला सहनी, जिला कैमूर (थाना चैनपुर) के श्री बिहारी यादव, जिला वैशाली (थाना सराय) के श्री विक्रमजीत कुमार, जिला सीतामढ़ी (थाना बैरगनिया) के श्री अमित कुमार चौधरी को नागरिक प्रशस्ति पत्र और 10 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति द्वारा विशेष पदक से सम्मानित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के महानिदेशक श्री अमरेंद्र कुमार अंबेडकर, राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्रीमती आर० मलारविझी, राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित सेवानिवृत पुलिस निरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग बिहार श्रीमती सुनीता कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक श्री रामानुज राम को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के दौरान साइबर सुरक्षा विषय पर आयोजित पेटिंग प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को भी मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर किया।

मुख्यमंत्री ने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-05 परिसर में मल्टी काम्प्लेक्स इंडोर स्टेडियम एवं जिम भवन का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन कर नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अरविंद कुमार चौधरी, महानिदेशक-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम श्री आलोक राज, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

    Continue reading
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    टीएमसी में जारी टूट के बीच अब सांसद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी