एसआई पर कार्रवाई नहीं हुई तो आत्मदाह करेंगे सरपंच

मधुबन। मधुबन प्रखंड के कृष्ण नगर पंचायत के सरपंच धनंजय कुमार यादव ने सोशल मीडिया पर इंटरव्यू में कहा कि यदि एसआई अमरजीत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें सेवा मुक्त नहीं किया गया, तो वह आत्मदाह करेंगे।

क्या है मामला?

घटना 15 फरवरी की बताई जा रही है, जब ग्राम कचहरी से जुड़े एक मामले की जानकारी लेने के लिए सरपंच धनंजय कुमार थाना पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अपर थाना अध्यक्ष अमरजीत कुमार ने न सिर्फ उनकी पिटाई की, बल्कि गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी।

सरपंच ने बताया कि अमरजीत कुमार ने उन्हें कॉलर पकड़कर घसीटा और हाजत में ले जाकर थप्पड़ मारे। उन्होंने दावा किया कि इस घटना का प्रमाण थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज में मौजूद है।

अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई:

पीड़ित सरपंच धनंजय यादव ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत मधुबन थाना अध्यक्ष, पकड़ीदयाल डीएसपी और मोतिहारी एसपी से की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सरपंच संघ ने दी चेतावनी:

सरपंच संघ के अध्यक्ष मनीष पांडेय ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरपंचों का एक शिष्टमंडल डीआईजी बेतिया से मिलकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अमरजीत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और उन्हें सेवा मुक्त करने की मांग करेगा।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    • By TN15
    • September 1, 2026
    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    • By TN15
    • September 1, 2026
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    • By TN15
    • September 1, 2026
    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम

    • By TN15
    • September 1, 2026
    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम