वैशाली में दिनदहाड़े सीएसपी से 1.5 लाख की लूट

 सीसीटीवी में कैद हुए अपराधी

वैशाली, मोहन कुमार सुधांशु

वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में स्थित एक पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) के सीएसपी (कस्टमर सर्विस प्वाइंट) में मंगलवार को दो अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने पिस्तौल की नोक पर संचालक और ग्राहकों को बंधक बनाकर ₹1.5 लाख लूट लिए और फरार हो गए।

फिल्मी अंदाज में दिया वारदात को अंजाम:

यह घटना एनएच-22 के पास गोढिया कटरमाला चौक स्थित साहू मार्केट में हुई, जहां सीएसपी का संचालन किया जा रहा था। अपराधी बाजार के पीछे से घुसे और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल गए।

सीसीटीवी में कैद हुए अपराधी:

पूरी घटना सीएसपी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। महुआ अनुमंडल एसडीपीओ सुरभ सुमन ने बताया कि अपराधियों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच है और उनकी पहचान की जा रही है।

लीची बागान का लिया फायदा:

जिस इमारत में सीएसपी संचालित है, उसके पीछे करीब 20 एकड़ का लीची का बगीचा है। अपराधियों ने इसका फायदा उठाकर भागने का रास्ता बनाया। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे पैदल भागे या किसी वाहन का इस्तेमाल किया।

पुलिस की छापेमारी जारी:

घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार और अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    • By TN15
    • September 2, 2026
    ‘दुनिया हम पर हंस रही है’, आकिब जावेद ने बताया PCB ने बीच सीरीज क्यों किए बदलाव

    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    • By TN15
    • September 2, 2026
    हमारा गव-हमारा सवाल पदयात्रा भीरू की पुलिया से लाहीडीह पहुंची

    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    नेपाल बाढ़ में मिली मदद पर बालेन शाह ने संसद में कहा- ‘थैंक्यू इंडिया’

    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’

    • By TN15
    • September 2, 2026
    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’

    बागपत में स्कूल का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

    • By TN15
    • September 2, 2026
    बागपत में स्कूल का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

    …और रो पड़े दबंग विधायक अनंत सिंह! जानें क्या है मामला?

    • By TN15
    • September 2, 2026
    …और रो पड़े दबंग विधायक अनंत सिंह! जानें क्या है मामला?