जनता की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी : डीआईजी

 डीआईजी ने रक्सौल डीएसपी कार्यालय का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिया निर्देश

मोतिहारी । चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने बुधवार को रक्सौल डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसडीएम शिवाक्षी दीक्षित और एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी राय ने कार्यालय के अभिलेखों की जांच की और उनके सही रखरखाव का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया। साथ ही, कुर्की और वारंट मामलों के समय पर निष्पादन के निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि जनता की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अपराध नियंत्रण और शराब तस्करी रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ाने पर जोर दिया और अपराधियों व तस्करों का डाटाबेस तैयार करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने गंभीर अपराधों की जांच तेजी से पूरी करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।इस अवसर पर एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार, रक्सौल इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा, हरैया थानाध्यक्ष अंजन कुमार सहित अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं

    • By TN15
    • June 22, 2026
    बाबा जी आए, बाबा जी जाएं

    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, मंदिर के मलबे में अभी भी कई फंसे, रेस्क्यू जारी!

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    • By TN15
    • June 20, 2026
    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश

    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    • By TN15
    • June 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर में PM स्वास्थ्य योजना में बड़ा घोटाला, 103 सर्जरी पाई गईं संदिग्ध!

    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    • By TN15
    • June 20, 2026
    हॉलीवुड स्टार एंजेलिना जॉली संग स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग

    • By TN15
    • June 20, 2026
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग