घर-घर जाकर देंगे पीएम मोदी और सीएम नायब सैनी का संदेश, निगम चुनावों में रिकॉर्ड मतों से होगी जीत : आनंद

करनाल मेयर पद का नामांकन भरवाने के लिए उम्मीदवार रेनू बाला गुप्ता के साथ पहुंचे विधायक जगमोहन आनंद

करनाल, (विसु)। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का संदेश देंगे और भाजपा की मेयर उम्मीदवार व सभी 20 वार्डों में उम्मीदवार बड़ी जीत हासिल करेंगे। विधायक जगमोहन आनंद सोमवार को मेयर उम्मीदवार रेनू बाला गुप्ता के नामांकन उपरांत मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
विधायक जगमोहन आनंद रेलवे रोड पर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में पहुंचे। यहां भाजपा की मेयर पद उम्मीदवार रेनू बाला गुप्ता व सभी 20 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी पहुंचे। सर्वप्रथम हवन यज्ञ किया गया। इसके उपरांत बड़े जन सैलाब के साथ नामांकन यात्रा निकली और सभी ने अपना नामांकन दालिख किया. इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि आज से नामांकन भरे जाने के बाद चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों को पहुंचाया जाएगा। भाजपा सरकार नॉन स्टॉप करनाल के लिए प्रतिबद्ध है। करनाल की जनता कमल के फूल के सामने वाला बटन दबाकर सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाने का कार्य करेगी।

तेज गति से होंगे विकास कार्य

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि करनाल की जनता ने सर्वप्रथम लोकसभा में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को विजय का आशीर्वाद दिया, इसके उपरांत विधानसभा चुनाव में मुझे विजयी बनाया। इसी प्रकार इस नगर निगम चुनाव में सभी भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाएगी। ट्रिपल इंजन की सरकार और तेज गति से विकास कार्य करेगी। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा का मतदाता साइलेंट मतदाता है, जो सीधे वोट डालने के लिए निकलता है।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?