समाज के हर वर्ग तक उच्च शिक्षा पहुंचा रहा इग्नू : डॉ धर्म पाल

करनाल, (विसु)। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया की एससी-एसटी विद्यार्थी जिन्होंने अभी 10+2 की परीक्षा पास की है वे सभी इग्नू के तीन ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों बीएएम, बीएससीएम और बीकॉमएफ कोर्स में निशुल्क दाखिला ले सकते हैं. निशुल्क दाखिले के लिए विद्यार्थी के माता-पिता की वार्षिक आय ढाई लाख रुपये सालाना से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्हें सिर्फ 300 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और 200 रु डेवलपमेंट फीस देनी होगी। इग्नू में दाखिला इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करवा सकते हैं.
उन्होंने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी नौकरी करते हुए या अपना काम करते हुए उच्च शिक्षा हासिल करना चाहता है तो इग्नू की दूरस्थ शिक्षा प्रणाली ऐसे विद्यार्थियों के लिए एक अवसर की तरह है इग्नू में जनवरी 2025 सेशन के लिए एडमिशन अभी चल रहे है इग्नू के विभिन्न सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में 300 से अधिक पाठ्यक्रमों में एडमिशन ले सकते हैं। प्रवेश के लिए कोई भी अधिकतम आयु सीमा नहीं है। दाखिले के लिए उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, शैक्षिक योग्यता के प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र और बीपीएल प्रमाण पत्र (योग्य होने पर) की स्कैन की गई कॉपी की जरूरत होगी। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में अध्ययन का तरीका, प्रोग्राम का प्रकार, मुख्य विषय की जानकारी भरनी होगी। आवेदन फॉर्म में गलती होने पर उसे सुधारने का मौका दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 38 वर्ष पूर्व अपनी स्थापना के बाद से ही इग्नू देश में उच्च शिक्षा के लोकतंत्रीकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है इग्नू के अपने जन जन तक उच्च शिक्षा पहुंचाने के मिशन के अनुसार उच्च गुणवत्ता पर जोर देने के साथ साथ एक लचीली और काम लागत वाली शिक्षार्थी केंद्रित शिक्षा प्रणाली के माध्यम से जन जन तक उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रहा है इग्नू ग्रामीण, शहरी, जनजातीय क्षेत्रों, शारीरिक रूप से दिव्यांगजनों, कैदियों, सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों के कार्मिकों, घर पर रहने वाले माता पिता, सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों, नियोक्ताओं और पहले से कार्यरत लोगों आदि को शिक्षा प्रदान कर रहा है इग्नू महिलाओं, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सुविधा वंचित समूहों, पूर्वोत्तर क्षेत्र और देश के जनजातीय क्षेत्रों तथा कम साक्षरता वाले क्षेत्रों की ओर विशेष रूप से ध्यान दे रहा है इग्नू में दाखिले की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।

  • Related Posts

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?

    • By TN15
    • August 20, 2026
    परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?