वंशवादियों के बीच अलग से चमक रहे चंद्रशेखर आज़ाद!

चरण सिंह 
नगीना से सांसद और आज़ाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद दलित नेता के रूप में उभर रहे हैं। जिस तरह से यह नगीना से सांसद बने, जिस तरह से वह सभी चुनाव में भागीदारी कर रहे हैं। जिस तरह से देशभर के सभी राज्यों में उनको पूछा जा रहा है। उनके पीछे एक बड़ा जनाधार खड़ा हो रहा है। तो कहा जा सकता है कि चंद्रशेखर आज़ाद जहां बसपा मुखिया मायावती के लिए खतरा बनते जा रहे हैं वहीं वंशवादियों को भी ललकारते दिखाई दे रहे हैं। आने वाले समय में वह अखिलेश यादव, राहुल गांधी, आकाश आनंद, तेजस्वी यादव, दुष्यंत चौटाला जैसे वंशवादी नेताओं के सामने अपने को साबित करते दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल चंद्रशेखर आज़ाद आंदोलनकारी नेता हैं। वह किसानों, मजदूरों और छात्राओं के आंदोलन में जाते रहते हैं। न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देशभर के दलित युवा चंद्रशेखर को अपना आइकॉन मानने लगे हैं। अब बिहार भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमर ज्योति पासवान ने भी कह दिया कि चाहे तेजस्वी यादव हों या फिर अखिलेश यादव दोनों ही नेता अपने प्रदेश के अलावा दूसरे प्रदेशों में दस हजार की भीड़ नहीं जुटा सकते हैं। चंद्रशेखर आज़ाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र देश के लगभग सभी प्रदेशों में भारी भीड़ जुटा ले जाते हैं। उन्होंने बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने की भी बात की है।
दरअसल देश में दो सांसद ऐसे हैं, जिन्होंने तमाम विरोध को झेलते हुए अपने को साबित किया है। मैं बात कर रहा हूं उत्तर प्रदेश नगीना के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की। ये दोनों ही सांसद मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाने जा रहे हैं। जिस तरह से पप्पू यादव ने पहले लालू प्रसाद और बाद में राहुल गांधी से मिलने की कोशिश की पर बात नहीं बनी। जिस तरह से चंद्रशेखर आज़ाद ने पूर्णिया से चुनाव लड़ते वक्त उनके पक्ष में वोट करने की अपील की। जिस तरह से पप्पू यादव समय समय पर एक दूसरे की तारीफ करते रहे हैं और मिलते रहे हैं। साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पप्पू यादव और चंद्रशेखर आज़ाद की मीटिंग होने की बात भी सामने आ रही है। ऐसे में कहा जा सकता है कि चंद्रशेखर आज़ाद और पप्पू यादव मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
इस बात को इससे और बल मिल रहा है कि बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अमर ज्योति पासवान ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू देते हुए बिहार के सभी दलित नेताओं को ललकार दिया है। उन्होंने जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और अशोक चौधरी को पूरी तरह से ललकार दिया है।
  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?