सीएसपी लूटकांड का एक आरोपी धराया

 देसी पिस्टल व कारतूस के साथ 5 हजार रुपए बरामद

मोतिहारी। जिले में हुए सीएसपी लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मेहसी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूट में इस्तेमाल की गई देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और लूट के 5,000 रुपए बरामद किए गए हैं। बताया जाता है कि घटना 27 जनवरी की शाम की है। जब चार हथियारबंद बदमाशों ने रंगरेज छपरा गांव स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में धावा बोला था। अपराधियों ने हथियार के बल पर एक लाख 60 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।सोमवार की रात को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में एक और प्राथमिकी दर्ज की है और बाकी तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या ये अपराधी किसी संगठित गिरोह का हिस्सा तो नहीं ? पुलिस के अनुसार जल्द ही पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!