50-50 हजार के इनामी कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

पटना। बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कटिहार में 50 हजार के इनामी बदमाश शंकर यादव और खगड़िया में 50 हजार के इनामी अपराधी रामधारी यादव उर्फ मुसो यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों अपराधियों पर हत्या, लूट, रंगदारी और पुलिस पर हमले जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं।

कटिहार में शंकर यादव की गिरफ्तारी:

कटिहार के एसपी वैभव शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शंकर यादव मुंगेर, भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया जिले में कई हत्याओं और लूटकांड में शामिल था।
पिछले दिसंबर में सालमारी में चावल व्यवसायी से 5 लाख की रंगदारी मांगी थी।
पुलिस इस मामले में पहले ही 9 अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन शंकर यादव फरार था।पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि वह मनसाही से फोरलेन के रास्ते कटिहार आ रहा है।
डीएस कॉलेज के पास रोकने पर उसने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।उसके पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और आधा दर्जन से अधिक कारतूस बरामद हुए।

खगड़िया में रामधारी यादव की गिरफ्तारी:

खगड़िया में एसटीएफ और मड़ैया थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 50 हजार के इनामी बदमाश रामधारी यादव उर्फ मुसो यादव को गिरफ्तार किया।

एसपी राकेश कुमार ने बताया कि रामधारी यादव जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था।
हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, पुलिस पर हमला सहित 8 गंभीर मामले दर्ज थे। 13 मार्च 2024 को मड़ैया थाना क्षेत्र में एक जमीन मापी के दौरान पुलिस पर फायरिंग की थी।
इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।

  • Related Posts

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

      जयपुर में पांच साल की मासूम बच्ची…

    Continue reading
    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया